AFFAIRS WORLD

Every Information Is Here

Menu
  • HOME
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • कर्रेंट अफेयर्स
  • जीवनी
  • साइंस और टेक्नोलॉजी
  • फिल्में
  • स्पोर्ट्स
  • बिज़नेस टिप्स
  • भाषण और निबंध
Menu

Yo-Yo Honey Singh Wife Alleges Domestic Violence

Posted on August 5, 2021August 23, 2021 by affairssworld

Yo Yo Honey Singh Wife Alleges Domestic Violence

honey-singh-wife
pic credit – newsdeal.in

जाने- माने सिंगर, एक्टर, और रैपर हनी सिंह उर्फ हिरदेश सिंह, इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह किसी विवादित या अश्लील गाने को लेकर नहीं बल्कि अपने दाम्पत्य जीवन के कारण चर्चा में है। 3 अगस्त को दिल्ली स्थित तीस हजारी कोर्ट में हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने Protection for women from Domastic violence Act के तहत मामला दर्ज करवाया।

क्या है Honey Singh Domestic Violence का पूरा मामला? Honey Singh latest news Hindi

3 अगस्त की दोपहर हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार तीन वकीलों समेत दिल्ली स्थित तीस हजारी कोर्ट पहुंची जहां उन्होंने मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने, अपने पति तथा मशहूर रैपर हनी सिंह के विरुद्ध घरेलू हिंसा, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए। कोर्ट ने हनी सिंह को 28 अगस्त तक जबाव दाखिल करने के लिए तलब किया है। इस मामले में हनी सिंह सहित उनके माता-पिता और बहन को भी आरोपी बनाया गया है। शालिनी तलवार के पक्ष में अंतरिम फैसला सुनाते हुए कहा कि हनी सिंह, शालिनी तलवार के संयुक्त स्वामित्व वाली किसी भी संपत्ति आदि को बेच नहीं सकेंगे। साथ शालिनी के मालिकाना हक संबंधी कोई भी कार्य नहीं कर सकेंगे।

Honey Singh Accused of Domestic Violence पत्नी शालिनी द्वारा घरेलू हिंसा का मामला दर्ज

शालिनी ने कोर्ट को बताया कि उनके साथ अनुचित तौर मारपीट का व्यवहार किया गया। साथ ही उन्हें मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया गया है। शालिनी तलवार ने कहा कि हनीमून के दौरान से ही वह शारीरिक और शाब्दिक प्रताड़ना के साथ साथ आर्थिक प्रताड़ना भी झेल रहीं हैं। उन्होंने ने कई विरोध करने की कोशिश भी की लेकिन विरोध को दबा दिया गया। शालिनी ने कई बार सोशल मीडिया पर भी घरेलू हिंसा के बारे में चर्चा कर चुकी हैं।

शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा है कि हनी सिंह ने शादी के बाद भी उनके अलावा अन्य कई महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाए हैं। साथ ही वह अपनी शादी को गुडलक नहीं मानते थे। बता दें कि लंबे समय तक अफेयर में रहने के बाद, मीडिया से दूर, वर्ष 2011 में शालिनी और हनी सिंह शादी के बंधन में बंधे थे। 2014 में एक रियलिटी शो के दौरान YO YO हनी सिंह अपनी पत्नी के साथ पहली बार दुनिया के सामने आये।

क्या कहता है Protection for Women from Domestic Violence Act?

भारतीय दंड संहिता के अनुसार दहेज प्रताड़ना तथा घरेलू हिंसा कानून में परिवर्तन करके Protection for Women from Domastic Violence Act 2005 लाया गया। जिसमें पति के अलावा अन्य परिजनों पर घरेलू हिंसा का दोषी पाए जाने पर कारवाई का उल्लेख मिलता है। इस कानून के अंतर्गत यदि पति या पत्नी अपने साथी को मानसिक, आर्थिक तथा शारीरिक रूप किसी भी रूप से प्रताड़ित करते हैं। तो शिकायत किए जाने पर उन पर कारवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करना भी अवैध माना जाएगा। साथ ही पति द्वारा घरेलू खर्च तथा बच्चों के पालन-पोषण के लिए पैसे नहीं देना भी घरेलू हिंसा का ही हिस्सा माना जाता है। पीड़ित व्यक्ति इसकी शिकायत प्रोटेक्शन ऑफिसर तथा सर्विस प्रोवाइडर से कर सकता है। हनी सिंह पर Domastic Violence आरोप सिद्ध होने पर इसी कानून के तहत कारवाई की जाएगी।

Allegations made by Honey Singh’s wife in her 120-page plea of Domestic Violence

एक समय ऐसा था जब YO YO Honey Singh के गानों की गूंज हर शादी,पार्टी में सुनाई देती थी। बॉलीवुड की कोई भी फिल्म उनके रैप के बिना अधूरी मानी जाती थी। लेकिन ऊंचाई के शिखर पर हनी सिंह ज्यादा वक्त तक नहीं टिक सके अपने विवादित व्यवहार और नशे के चक्कर वह हर समय विवादों के घेरे में रहे। इसके बाद मानसिक अवसाद संबंधी समस्याओं के चलते लंबे समय तक बॉलीवुड से दूर भी रहे। हालांकि इसके बाद उन्होंने ने वापसी की लेकिन उनका रंग अब फीका पड़ चुका है।

Honey Singh माने जाते हैं बॉलीवुड के पहले रैपर| Domestic violence case against Honey Singh

15 मार्च 1983 को पंजाब के होशियारपुर में जन्मे हनी सिंह ने अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत वर्ष 2003 में की तब वे केवल पंजाबी इंडस्ट्री तक ही सीमित थे। वह पंजाबी फिल्मों तथा स्वतंत्र रूप से गाने बनाने थे। वह वर्ष 2012 में बॉलीवुड में प्रवेश के साथ ही चर्चा में आए। बहुत ही कम समय में उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली। बॉलीवुड में रैप की शुरुआत करने का ज्यादातरDelhi Court Notice To Singer Honey Singh Files Domestic Violence Case

हनी सिंह को बॉलीवुड को Highest paid सिंगर के रूप में भी जाना जाता है। बॉलीवुड में उन्हें अपने एलबम के गाने Angrezi Beat से प्रसिद्धि मिली। इसके बाद उन्हें शाहरुख खान अक्षय कुमार सहित कई बड़े सितारों के साथ काम करने का मौका मिला। इसके अलावा Blue Eyes जैसे हनी सिंह के कई गाने फैन्स की जुबान पर चढ़े रहे। हनी सिंह ने सिंगिंग में भी हाथ आजमाया। लेकिन वहां उन्हें इतनी सराहना नहीं मिली। वर्ष 2016 में वह एक दुर्घटना के शिकार हो गए जिसके बाद हनी सिंह ने संगीत से ब्रेक ले लिया। इसके कुछ महीनों बाद अपने एलबम के साथ वापसी की।

honey-singh

Honey Singh : Domastic Violence case and other Controversies

इन सब के बीच हनी सिंह पर उनके अश्लील या आपत्तिजनक गानों की वजह से लगातार सवाल उठते रहे। 2012 दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई जिसमें कहा गया कि हनी सिंह के गाने बालात्कार जैसी घटनाओं को बढ़ावा देते हैं। साथ महिलाओं की छवि को घृणित करते हैं। इसके बाद हनी सिंह को कई प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा था।

अक्षय कुमार की फिल्म BOSS के एक गाने Party All Night के विवादित lyrics के चलते एक फिर हनी सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट में पेश होना पड़ा। जिसके बाद उन्हें आपत्तिजनक शब्द पर मौन लगाना पड़ा तथा भविष्य में इस प्रकार के प्रयोगों से बचने की हिदायत दी गई।

माना यह भी जाता है कि हनी सिंह की 2016 के बाद से बॉलीवुड से दूरी का बड़ा कारण उनका ड्रग एडिक्ट होना भी रहा। जिसके बाद वो कई महीनों तक रिहेब में भी रहे। रैपर रफ्तार और बादशाह के साथ हनी सिंह के मनमुटाव की खबरें भी सुर्खियों का हिस्सा रहीं।

YOU CAN ALSO READ THIS- ARTICLE 370 REMOVAL

affairssworld
affairssworld
Spread the love

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • ISRO Full Form In Hindi | इसरो का फुल फॉर्म (अन्य जानकारियाँ)
    In साइंस और टेक्नोलॉजी
  • International Labour Day 2022 Theme, Date In Hindi
    In कर्रेंट अफेयर्स
  • तालिबान के जन्म से लेकर अफगानिस्तान पे कब्जे की कहानी | Taliban full story in hindi
    In ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ajit doval biography in hindiAjit Doval Biography In Hindi | अजीत डोभाल की जीवनी : एक जासूस से सुरक्षा सलाहकार
    In जीवनी
  • Biography Of Ravindra Nath Tagore In Hindi | रविंद्र नाथ टैगोर की जीवनी `
    In जीवनी
  • Upcoming Web series In 2022 In Hindi |2022 में आने वाली वेब्सीरीज
    In फिल्में
  •  बहुआयामी गरीबी सूचकांक क्या है | What is MPI in Hindi
    In ट्रेंडिंग न्यूज़
  • Lionel Messi and FC Barcelona
    In कर्रेंट अफेयर्स
  • Mahakavi Jaidev Biography in hindiMahakavi Jaidev Biography in hindi| संस्कृत विद्वान : महाकवि जयदेव
    In जीवनी
  • Tom cruise mission impossibleTom Cruise Mission Impossible| latest news|Trailer| First look|Release date
    In फिल्में

Pages

  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY

FOLLOW US

©2022 AFFAIRS WORLD | Design: Newspaperly WordPress Theme