World Tourism Day 2021(विश्व पर्यटन दिवस 2021)
घूमना हर किसी को पसंद होता है। लोग अपने कामों से बोर होकर अक्सर घूमने के लिए विचार करते हैं जिससे उनको freshness feel हो और नई उम्मीदें जागे।
हर व्यक्ति का सपना होता है कि वह वर्ल्ड टूर पर जाए दुनिया घूमे, वहां के वातावरण रहन-सहन खानपान के बारे में जाने।
कहीं बाहर नई जगहों पर घूमने का अपना अलग ही मजा होता है जिससे हमारे मन को शांति मिलती है और उत्साह जागता है।
यदि आप अपनी बोरिंग लाइफ से तंग आ गए हैं और वर्ल्ड टूर करना चाहते हैं और उसके लिए प्लान बना रहे हैं तो वर्ल्ड टूरिज्म डे आपके लिए बेस्ट अवसर होगा।
वर्ल्ड टूरिज्म डे एक खास दिन होता है हम सब के लिए। प्रत्येक वर्ष 27 सितंबर को यह दिन एक समारोह के रूप में मनाया जाता है।
हर घूमने का शौकीन इस दिवस से अवगत होगा। 27 सितंबर के दिन दुनिया भर के देश अपने पर्यटन को बढ़ावा देने का लक्ष्य तथा उद्देश्य रखते हैं।
प्रत्येक वर्ष विश्व पर्यटन दिवस को एक नए थीम के साथ मनाया जाता है तथा सैलानियों को टूरिज्म के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कई सारे अभियान भी चलाए जाते हैं।
प्रत्येक वर्ष खास विषय की टीम व उद्देश्य के साथ इस दिवस को मनाते हैं जिससेअंतर्राष्ट्रीय समुदायों के लोगों में इस दिन के प्रति जागरूकता बढे।
World Tourism Day 2021 Celebrated on ( विश्व पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है )
विश्व पर्यटन दिवस हर वर्ष 27 सितम्बर को दुनिया भर में मनाया जाता है।
World Tourism Day 2021 Theme ( विश्व पर्यटन दिवस 2021 की थीम )
विश्व पर्यटन दिवस 2021 की थीम “समावेशी विकास के लिए पर्यटन” है।
इंग्लिश में – “Tourism For Inclusive Growth”
पर्यटन क्या है ?(What is Tourism)
पर्यटन एक ऐसी सुखद यात्रा है जो आपके फुर्सत के लम्हों का एक सुखद व मनोरंजन से भरा हुआ भाग होता है।
पर्यटन मनोरंजन का एक महत्वपूर्ण साधन माना जाता है क्योंकि मनुष्य किसी एक स्थान पर रहते-रहते ऊबने लगता है उसे कहीं नई जगहों, क्षेत्रों, देशों मेंघूमना व नईचीजों को देखना देखने का मन करता है।
नए क्षेत्रों पर भ्रमण कर मनुष्य अच्छा अनुभव करता है। पर्यटन एक ऐसी सुखद यात्रा है जो आपके फुर्सत के लम्हों का एक सुखद व मनोरंजन से भरा हुआ भाग होता है।
विश्व पर्यटन संगठन के अनुसार- पर्यटक वेव लोग होते हैं जो यात्रा करके अपने सामान्य वातावरण से बाहर के क्षेत्रों में स्थानों पर रहने के लिए जाते हैं।
यह एक ऐसा दौरा है जिसे अधिक से अधिक 1 वर्ष के लिए मनोरंजन जैसे अन्य उद्देश्यों के लिए किया जाता है।
यह उस स्थान पर किसी अथवा क्रिया से संबंधित नहीं होता है।पर्यटन आरामदायक कुछ समय को बिताने का एक जरिया है जो लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हो चुका है।
World Tourism Day 2021 Slogan (विश्व पर्यटन दिवस २०२१ स्लोगन )
“पर्यटन विविधता का उत्सव
पर्यटन संस्कृति का महोत्सव”
“विश्व पर्यटन दिवस पे किसी अन्य देश घूमने जरूर जाएँ
विश्व पर्यटन दिवस की हार्दिक शुभकामनायें”
विश्वपर्यटन क्या है?(What is World Tourism Day 2021)
दुनिया भर में किसी भी देश मे(घूमने व फुर्सत के वक्त बिताने के उद्देश्य से) यात्रा करना विश्व पर्यटन कहलाता है।
यात्रा को टूर कहते हैं और यात्रा करने वाले यात्री को टूरिज्म कहते हैं।
विश्व पर्यटन दिवस कब और किस उद्देश्य से मनाया जाता है तथा इसकी शुरुआत कब हुई?
1970 में विश्व पर्यटन संगठन के संविधान को स्वीकारा गया था।
सन 1979 के सितंबर माह में विश्व पर्यटन दिवस को विश्व पर्यटन संगठन के द्वारा नामित व स्थापित किया गया था।
1980 में 27 सितंबर से इसकी शुरुआत हो गई थी तब से प्रत्येक वर्ष इस दिवस को मनाया व आयोजित किया जाता है।
इस तिथि को चुनने का मुख्य कारण 1970 के UNWTO के कानून को स्वीकार करना था।
1980 की थीम:- सांस्कृतिक विरासत और शांति तथा आपसी समझ के संरक्षण के लिए पर्यटन का योगदान।
वर्ष 2020 में विश्व पर्यटन दिवस का 40 वां वर्ष पूरा हुआ था। इस वर्ष की थीम ‘पर्यटन और ग्रामीण विकास’था।
और इस थीम का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों का केंद्रीकरण करके ग्रामीण वासियों को रोजगार उपलब्ध करवाना तथा आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करना था।
सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को बनाए रखने में यह दिवस अहम भूमिका निभाता है।
विश्व पर्यटन दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय समुदायों तक पर्यटन के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना पर्यटन की भूमिका के विषय में हर किसी को इसके प्रभाव को बताना तथा जागरूक करना है
कि किस प्रकार वैश्विक पर्यटन सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ाने में कैसे सहायता अथवा मदद करता हैऔर इसकी कितनी महत्वपूर्ण भूमिका है इसमें।
विभिन्न वर्षों की अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म रिपोर्ट:-World Tourism Day 2021
2017 की रिपोर्ट अनुसार,132.3 करोड़ पर्यटकों ने एक से दूसरे देशों में पर्यटन किया था।
इस वर्ष में दक्षिण एशियाई देशों में सबसे ज्यादा विदेशी यात्री भारत पहुंचे थे जिस कारण उसका स्थान शीर्ष पर रहा।
2016 की तुलना में इस वर्ष 8.4 करोड़ पर्यटकों की वृद्धि देखी गई थी जो कि पर्यटन क्षेत्र का नया रिकॉर्ड बन गया था।
वर्ष 2019 के विश्व पर्यटन दिवस की मेजबानी पहली बार भारत(नई दिल्ली) ने की थी और इस वर्ष की थीम “पर्यटन और रोजगार- सभी के लिए बेहतर भविष्य” रखी गई थी।
रिपोर्ट के अनुसार 2020 में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के आगमन में लगभग एक अरब की गिरावट यानी 73% आई थी और 2021 की पहली तिमाही में या गिरावट बढ़ कर 88 फ़ीसदी हो गई।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक 2007 में 103 मिलियन से भी ज्यादा कीसंख्या में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के आगमन के साथ 2006 की तुलना में 6.6 प्रतिशत की वृद्धि पाई गई थी।
सन 2007 में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की आगमन मेUSD 856 अरब थी।
तो वहीं2008 के पहले के4 माहमेंआगमन की 5% की वृद्धि हुई थी। यह वृद्धि 2007 में समान अवधि में प्राप्त हुईवृद्धि के समान थी।
प्रतिवर्ष पर्यटकों की संख्या व उनके यात्रा स्थल( World Tourism Day 2021)
वैसे तो अधिकतर पर्यटक अपने ही देश के क्षेत्रों में यात्रा करने के लिए जाते हैं। फिर भी उसके बाद दुनियाभर के आधे अंतरराष्ट्रीय आगमन होते हैं।
2016 की रिपोर्ट में616 मिलियनपर्यटक संख्या का आगमन था।जिसमें 25% एशिया/प्रशांत क्षेत्र (यानी 308 मिलियन),16% अमेरिका(यानी 200 मिलियन) यूरोप का रहा।
2016 में एशिया व प्रशांत को 9% सबसे अधिक पर्यटक संख्या प्राप्त हुई और 8% अफ्रीका तथा 3% अमेरिका को प्राप्त हुई।
भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची(World Tourism Day 2021)
भारत बहुत ही खूबसूरत देश है और यहां कई पर्यटन स्थल है परंतु हम यहां आपको कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची व जानकारी देना चाहते हैं.
जहां हर देशों के लोग घूमने के लिए आते हैं और यह ऐसे स्थल हैं जो हर पर्यटक को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
भारत एक ऐसा देश है जहां कई धर्म, जाति तथा भाषा के लोग एक साथ रहते हैं इसलिए भारत के सभी पर्यटन स्थल भी सभी गुणों और विशेषताओं से भरे हुए हैं।
तो चलिए हम आपको उन स्थलों के बारे में बताते हैं।
दिल्ली पर्यटन स्थल:-
दिल्ली जो भारत की राजधानी है और साथ ही लाखों पर्यटकों के बसेरे का स्थल भी है दिल्ली ऐतिहासिक खूबसूरत इमारतों से भरा पड़ा शहर है.
जो दुनिया के हर कोने-कोने में अपनी विशेषताओं और खूबसूरती के कारण प्रसिद्ध है।हर देश के लोग दिल्ली शहर में घूमने के लिए तथा समय बिताने के लिए आते हैं।
कश्मीरपर्यटन स्थल:-
कश्मीर भारत का सबसे खूबसूरत और अहम हिस्सा है। इसकी प्राकृतिक खूबसूरती के वजह से इस शहर को भारत का स्वर्ग भी कहा जाता है।
इस वर्ग को देखने व घूमने के लिए बहुत दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। यहां मौजूद बर्फीले पहाड़,हरे पेड़-पौधेऔर खूबसूरत झीलें इसकी विशेषता बयां करते हैं।
यह पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए सबसे अच्छा है।
वाराणसी पर्यटन स्थल :-
बनारस को खासतौर पर खूबसूरत धार्मिक स्थलों के लिए जाना जाता है। यहां की नदियां व घाट तो दूर-दूर तक विख्यात है।
बहुत सारे अंतरराष्ट्रीय पर्यटक यहाँ इस शहर की संस्कृति और धार्मिकता को देखने के लिए आते हैं।
लेह-लद्दाख पर्यटन स्थल :-
लेह-लद्दाख जम्मू कश्मीर के पूर्वी भाग में स्थित बर्फीली चादरों से ढका हुआ एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है।
हर टूरिस्ट इस क्षेत्र में यात्रा करने का विचार करता है। यह शहर गर्मियों के मौसम में पर्यटन करने के लिए सबसे बेस्ट है।
आगरा पर्यटन स्थल :-
आगरा में स्थित ताजमहल विश्व प्रसिद्ध इमारतों में से एक है जो मोहब्बत की निशानी के रूप में बनवाया गया था।
यह दुनिया के सात अजूबों में से एक है। प्रतिवर्ष 30 लाख से भी अधिक संख्या में पर्यटक आगरा का ताजमहल देखने के लिए आते हैं।
जयपुर पर्यटन :-
राजस्थान का जयपुर जिससे गुलाबी शहर के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत का प्रमुख शहर है जो प्राचीन इमारतों व किलों से सुसज्जित एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है जहां देशी-विदेशी सभी इसके नजारे को देखने के लिए आते हैं।
हिमाचल प्रदेश पर्यटन स्थल:-
हिमाचल प्रदेश का हिमालय पर्वत परिदृश्य स्कीइंगजैसी विभिन्न बाहरी गतिविधियों के लिए जाना जाने वाला विख्यात स्थानों में से एक है।
दार्जिलिंग पर्यटन स्थल :-
दार्जिलिंग,भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है।
इस पर्यटन स्थल को पहाड़ियों की रानी के नाम से भी जानते हैं।
इसके खूबसूरत चाय पत्ती बागान व टाइगर हिल जैसे कई अन्य आकर्षित स्थान है।

प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थलों की सूची तथा टूरिज्मो द्वारा किए गए खर्च:-
- फ्रांस (82,600,000 पर्यटक), $42.5 बिलियन
- संयुक्त राज्य अमेरिका(75,600,000पर्यटक),$205.9 बिलियन
- स्पेन (75,600,000 पर्यटक), $60.3 बिलियन
- चीन(59,300,000), $44.4बिलियन
- इटली(52,400,000), $34.2 बिलियन
- यूनाइटेड किंगडम(35,800,000), $39.6बिलियन
- जर्मनी(35,600,000), $39.6बिलियन
- मैक्सिको(35,000,000 पर्यटक)
- थाईलैंड(32,600,000) $49.9 बिलियन
- तुर्की(39,500,000)-2015 के रिकॉर्ड अनुसार।
विश्व पर्यटन दिवस 2021 की थीम?
विश्व पर्यटन दिवस 2021 की थीम “समावेशी विकास के लिए पर्यटन” (Tourism For Inclusive Growth) है.
पर्यटकों के कारण में देशों को लाभ व वृद्धि(World Tourism Day 2021)
लोगों को tour के प्रति रुझान पैदा करना, उत्साह बढ़ाना पर्यटन दिवस के उद्देश्य में शामिल है। पर्यटकों के आवागमन पर कई देशों और क्षेत्रों को आर्थिक स्तर पर लाभ प्राप्त होता है।
UNDWTO के अनुसार – पर्यटन क्षेत्रों में आर्थिक तौर पर नंबर तीन पर इसका स्थान है अर्थात यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक क्षेत्र बना हुआ है।
2017 में दुनिया भर के पर्यटकों के यात्रा करने के लिए आने से आंगतुक देशों को 1300 सौ अरब डॉलर की आय का इजाफा हुआ था जो कि वार्षिक आधार पर 5% की वृद्धि को दर्शाता है।
और इसी अंतराल में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन का 1600 अरब डॉलर निर्यात रहा यानी 4 अरब डॉलर का प्रतिदिन निर्यात। यह निर्यात दुनिया भर के कुल निर्यात का 7% है।
2016 में भारत में दौरा करने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 1.45 तथा 22.42 अरब डॉलर इसकी आ रही। तो वहीं 2017 में विदेशी पर्यटकों की संख्या 1.55 करोड़ तथा आय 27.6 30 अरब डॉलर हो गई थी।
वर्ष 1950 में 25 मिलियन अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आगमनहुआ थाजो 2019 में बढ़कर 1.3 बिलियनहो गया थाजिसका नतीजा विश्व GDP में पर्यटन उद्योग का 10% योगदान रहा। 2018 मेंजीडीपी 9.2 फीस दी थी।
इसे भी पढ़े –
World Tourism Day 2021 पे दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट बॉक्स में जरूर बतायें।
काजल पांडेय affairsworld में एक लेखिका हैं जिनको बिज़नेस , जीवनी आदि जैसे विषय के बारे में जानकारी तथा ३ वर्षो का अनुभव भी है।