World Science Day 2021
आज का मेरा आर्टिकल विश्व विज्ञान दिवस पर है। विश्व विज्ञान दिवस क्या है? कब मनाते हैं? और इसे मनाने के पीछे उद्देश्य क्या है? इन सब मुद्दों पर हम आज विस्तार से चर्चा करेंगे तथा इससे संबंधित सारी ऐतिहासिक जानकारी आपको देंगे, तो ऐसे ही हमारे पेज पर बने रहिए।
शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस( World Science Day 2021 ) :-
हम सभी के जीवन में साइंस का कितना महत्व है और किस प्रकार हम साइंस से जुड़े हैं यह तो आपको मालूम ही होगा।
विज्ञान के आविष्कारों का फायदा हर क्षेत्र को मिलता है इसलिए विज्ञान के बिना हमारा जीवन अधूरा है। आज का युग वैज्ञानिक युग है सब कुछ साइंस पर निर्भर है।
विभिन्न संघर्ष रहित क्षेत्रों में रह रहे वैज्ञानिकों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।10 नवंबर 2002 से दुनिया भर में विश्व विज्ञान दिवस नियमित रूप से मनाया जाने लगा।
नाजुक ग्रह की हमारी समाज को व्यापक बनाने में तथा हमारे समाजों को अधिक टिकाऊ बनाने में विज्ञान ने अहम भूमिका निभाई।शांतिपूर्ण व स्थाई समाज के लिए विज्ञान की भूमिका के विषय में जागरूक करना राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करना इस दिवस का लक्ष्य है।
विश्व विज्ञान दिवस 2021 थीम ( World Science Day 2021 Theme)
विश्व विज्ञान दिवस 2021 की थीम–“एसटीआई का भविष्य; शिक्षा, कौशल और कार्य पर प्रभाव” है।
इंग्लिश में – Future of STI: Impact on Education Skills and Work
विश्व विज्ञान दिवस की स्थापना( World Science Day 2021)
वर्ष 1999 में बुडापेस्ट शहर(हंगरी) में संयुक्त राष्ट्र संघ के तत्वाधान में आयोजित विश्व विज्ञान सम्मेलन के दौरा विज्ञान दिवस को एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में मनाने का विचार प्रस्तुत किया गया था।
विश्व विज्ञान दिवस मनाने की घोषणा वर्ष 2001 में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक व सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा किया गया था।यह यूनेस्को के सामान सम्मेलन 31 में सत्र द्वारा अनुमोदित था।
सभी संघ द्वारा मिलकर हर वर्ष 10 नवंबर को विश्व विज्ञान दिवस मनाने की घोषणा की गई व निर्णय लिया गया था। 2001 की घोषणा के बाद से ‘विश्व विज्ञान दिवस के लिए शांति और विकास’ इसका विषय रहा।
पहला विश्व विज्ञान दिवस 10 नवंबर 2002 को मनाया गया था जिसमें देशों के विज्ञान विभाग, विज्ञान प्रयोगशाला, विज्ञान अकादमियों, प्रशिक्षण संस्थानों, सरकारीव गैर-सरकारी संगठन, यूनेस्को नेशनल कमिशन संस्थानों ने हिस्सेदारी की तथा इस आयोजन में शामिल हुए।
विज्ञान पर आयोजित विश्व सम्मेलन में प्रत्येक प्रतिनिधि ने विज्ञान एजेंडा फ्रेमवर्क और एक्शन कार्य योजना को लगे हाथों अपनाया।
इसी दौरान वैज्ञानिक साक्षरता व संस्कृति को बढ़ावा देने को एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का भी प्रस्ताव रखा गया।
इथियोपिया तथा मलावी के प्रतिनिधि मंडलों द्वारा ब्रिटिश एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ साइंस के संग मिलकर विश्व विज्ञान दिवस या सप्ताह बनाने के प्रस्ताव को पेश किया गया।
विज्ञान के अनुसार यूनेस्को की प्रतिक्रिया तीन मुख्य स्तंभों से संरचित है:-
-सभी नागरिकों की पानी तक पहुंच को सुनिश्चित करना।
-पारिस्थितिक पुनर्निर्माण में समर्थन प्रदान करना।
-अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सहयोग को बढ़ाना।
इजराइल-फिलिस्तीनी विज्ञान संगठन का निर्माण यूनेस्को का एक उदाहरण अथवा सबूत है।
विश्व विज्ञान दिवस (World Science Day 2021) पर कार्यक्रमों का आयोजन
प्रत्येक पेशेवर संगठनों/संघों, विद्यालयों,कॉलेजों, सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों, पेशेवर संगठनों द्वारा विश्व विज्ञान दिवस का आयोजन किया जाता है।
वैज्ञानिकों के लेखन, निबंध, भाषण, विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, सेमिनार व संगोष्ठी, वैज्ञानिक और अनुसंधान संस्थान इन आयोजन का प्रमुख हिस्सा होते हैं।
उन लोगों को पुरस्कार से नवाजा जाता है जिनका विज्ञान के क्षेत्र में विशेष योगदान होता है।
प्रतिवर्ष आयोजित किए गए कार्यक्रमों में विज्ञान क्षेत्र के लिए विभिन्न परियोजनाएं व वित्त पोषण अथवा फंड उपलब्ध कराए जाते हैं।
विज्ञान व उसकी महत्वता:-
विज्ञान शब्द का अर्थ है वस्तु का वास्तविक व व्यवस्थित ज्ञान। विज्ञान शब्द की उत्पत्ति एक लैटिन शब्द पिंटिया से हुई थी पिंटिया का अर्थ होता है ज्ञान या जानना।
इस प्रकार हमारे आसपास की भौतिक जगत में कुछ भी घटित होने का क्रमबद्ध व व्यवस्थित ज्ञान को विज्ञान कहा जाता है। प्रकृति में उपलब्ध सभी वस्तुओं व इन में होने वाली घटनाओं के ज्ञान या अध्ययन ही विज्ञान है।
अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक प्रयोगों को बढ़ावा देना आवश्यक है। (World Science Day 2021)
वैज्ञानिक व तकनीकी सलाह देश की स्वच्छता व बीमारी सुधार में महत्वपूर्ण किरदार निभाते हैं।
विज्ञान दिवस क्या है ?
विज्ञान दिवस एक खास दिन है जिसे विज्ञान व वैज्ञानिकों लिए के लिएसेलिब्रेट किया जाता है।यह दिवस हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण दिन है जिसे विज्ञान की आधारशिला पर स्थापित किया गया था।
इस दिन को हमारे जीवन में विज्ञान व वैज्ञानिकों के महत्वता को बताने के लिए मनाते हैं।
एक जगह बैठ कर दूसरे देशों शहरों में एक डिवाइस के माध्यम से बातचीत करना, इंटरनेट का उपयोग, यातायात साधन, चांद तक पहुंच, मौसम की भविष्यवाणी,जीवों का अध्ययन, चिकित्सा सुविधाएं यह सभी संसाधन विज्ञान की ही देन है।
अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान दिवस क्यों, कहाँ और कैसे मनाया जाता है?
अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को दुनिया भर में सेलिब्रेट किया जाता है।
विज्ञान के कारण ही हमारे समाज को अधिक मजबूत और टिकाऊ बनाया जाना संभव हुआ।
संयुक्त राष्ट्र संघ के सभी सदस्य राष्ट्रों द्वारा विश्व विज्ञान दिवस मनाते हैं।
इस दिन वैज्ञानिक गतिविधियों से संबंधित आयोजनों की व्यवस्था की जाती है जिसमें यह बताया जाता है कि विश्व शांति और उसके प्रगति में किस तरह विज्ञान एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इन्हीं सब विषयों से संबंधित प्रतिवर्ष कई आयोजन व कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इस दिन विज्ञान से जुड़े विषयों में सभी को जानकारी दी जाती है।वे सभी विद्यार्थी जो विज्ञान के विषय में रुचि रखते हैं.
उनको मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है, उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है तथा उनको उनके क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है।
विश्व विज्ञान दिवस का महत्व
यह दिवस व्यक्ति के दैनिक जीवन में विज्ञान के प्रासंगिकता व महत्व को रेखांकित करने का कार्य करता है।हर साल अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं इस विषय पर।
विश्व विज्ञान दिवस को हर साल मनाने का मुख्य कारण हमारे समाज के लिए विज्ञान और वैज्ञानिकों की महत्वता को बताना, विज्ञान की आवश्यकताओं को इंगित कराना तथा सभी को इस विषय पर सूचित करना है।
साथ ही जनता को विज्ञान की प्रासंगिकता दिखाना व उन्हें इससे संबंधित चर्चाओं में शामिल करना है।
विज्ञान साझा के प्रति राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को बढ़ावा देना आवश्यक है।
समाज के लाभ के लिए विज्ञान के उपयोग का नवीनीकरण किया जाना संभव है।
विज्ञान व तकनीकी को प्रसिद्धि दिलाई जा सकती है तथा देश के नागरिकों को भी नई ऊंचाइयां हासिल करने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

इस दिवस (World Science Day 2021) को स्थापित करने व मनाने का उद्देश्य क्या है?
लोगों में वैज्ञानिक सोच पैदा करना व विज्ञान से मिलने वाले लाभ के प्रति समाज को जागरूक करना। देशभर के नागरिकों में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता पैदा करना।
वैज्ञानिक मुद्दों में लोगों को जोड़ना व उन्हें इस मुद्दे से उजागर करना।
लोगों को विज्ञान के विकास के विषय में सूचित करना।
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक व सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को द्वारा सभी वैज्ञानिक आविष्कारों को दुनिया के हर व्यक्ति तक इसकी महत्वता तथा उपयोग की जानकारी को पहुंचाना है।
विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति प्रेरित व आकर्षित करना, उनमें वैज्ञानिक सोच पैदा व प्रसारित करना।
आम जनता को विज्ञान व वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग करनाक्योंकिविज्ञान से अंधविश्वास और गलत धारणाओं को समाप्त किया जाना संभव है।
विज्ञान के प्रभाव को प्रदर्शित करना।
विज्ञान के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों की ओर सभी का ध्यान केंद्रित करना।
वैज्ञानिकों के दृष्टिकोण के विकास में योगदान व बढ़ावा।
विज्ञान व वैज्ञानिक मुद्दों पर बहसों में व्यापक रूप से दुनिया के प्रत्येक व्यक्ति को मुख्य रूप से शामिल करना।
विज्ञान के प्रति राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय एकजुटता के लिए बढ़ावा देना। वैज्ञानिक क्षेत्र में हासिल की गई प्रगति के प्रति जनता को जागरूक करना।
वैज्ञानिक प्रयासों व उनके द्वारा किए गए नए आविष्कारों में समर्थन करना।
इस दिन के आधार पर प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को महान वैज्ञानिक डॉक्टर सी वी रमन(भौतिक वैज्ञानिक) की याद में व रमन इफेक्ट की खोज करने की स्मृति में मनाया जाता है.
क्योंकि इसी दिन सी वी रमन ने 1928 में अपने द्वारा किए गए वैज्ञानिक आविष्कारों से पूरी दुनिया को अवगत कराया था। और ठीक उसी के 2 वर्ष बाद ही उन्हें विश्व के सबसे बड़े नागरिक सम्मान नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
इस दिवस का उद्देश्य विज्ञान से होने वाले लाभ के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है।
विश्व विज्ञान दिवस स्लोगन(World Science Day 2021 Slogan)
• Scientist इस संसार का जैसे है उसी रूप में अध्ययन करते हैं। इंजीनियर वह संसार बनाते हैं जो कभी था ही नहीं।
• विज्ञान पृथ्वी पर सदा से मौजूद सिद्धांतों की खोज है।
• विज्ञान की बहुत सारी मान्यताएं गलत अथवा भ्रामक हैं; यह पूरी तरह ठीक ।ये ही सत्य प्राप्ति के झरोखे हैं।
• यह विज्ञान के धर्म की खास बात है कि यह तथ्य करता है।
• बीमारी और दरिद्रता से विज्ञान निकाल सकती है मगर इसके बदले में सामाजिक अशांति को भी बदल सकने की योग्यता रखती है।
2020 का आयोजन वथीम :-
पिछले वर्ष यानी 2020 में कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के दौरान उत्पन्न चुनौतियों को संबोधित करने, संभालने व मुकाबला करने में विज्ञान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कोविड-19 से निपटने के लिए“विज्ञान के लिए और समाज के साथ”(Science for and with society in dealing with the Global pandemic) विषय पर सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
2020 का विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण के अनुसार यूनेस्को द्वारा तीन पहलुओं को अपनाया गया था जो निम्न हैं;-
अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सहयोग को प्रोत्साहन, पारिस्थितिक पुनर्निर्माण का समर्थन तथा स्वच्छ जल तक सभी की पहुंच को सुनिश्चित करना आदि।
2021 की थीम–“एसटीआई का भविष्य; शिक्षा, कौशल और कार्य पर प्रभाव”।
विश्व विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व विज्ञान दिवस हर साल 10 नवंबर को मनाया जाता है।
विश्व विज्ञान दिवस 2021 की थीम क्या है?
विश्व विज्ञान दिवस 2021 की थीम–“एसटीआई का भविष्य; शिक्षा, कौशल और कार्य पर प्रभाव”।
विश्व विज्ञान दिवस क्यों मनाया जाता है?
लोगों में वैज्ञानिक सोच पैदा करना व विज्ञान से मिलने वाले लाभ के प्रति समाज को जागरूक करना।
देशभर के नागरिकों में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता पैदा करना।
वैज्ञानिक मुद्दों में लोगों को जोड़ना व उन्हें इस मुद्दे से उजागर करना। इन्ही कारणों की वजह से विश्व विज्ञानं दिवस मनाया जाता है।
आशा करता हूँ की हमारे द्वारा दी गयी जानकारी World Science Day 2021 – विश्व विज्ञान 2021 थीम, स्लोगन आदि पसंद आये होंगे अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर व्यक्त करें।
इसे भी पढ़ें – विश्व ओजोन दिवस २०२१
काजल पांडेय affairsworld में एक लेखिका हैं जिनको बिज़नेस , जीवनी आदि जैसे विषय के बारे में जानकारी तथा ३ वर्षो का अनुभव भी है।