Introduction(World Health Day 2022 Theme, Date) :-
आज भी बहुत सारे शहरी व ग्रामीण क्षेत्र है जहां स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं ना के बराबर उपलब्ध है अगर उपलब्ध भी है तो इतनी दूरी पर कि मरीज का समय से पहुंच पाना असंभव हो जाता है। स्वास्थ्य संबंधित सभी मुद्दों को हल करने के लिए हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया जाता है। तो चलिए आज के लेख में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर चर्चा करते हैं और इस दिवस के योगदान के बारे में जानते हैं। कृपया लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है:-
विश्व स्वास्थ्य दिवस हर वर्ष 7 अप्रैल को मनाया जाता है। इसी तरह इस वर्ष भी 7 अप्रैल को विश्व स्वस्थ्य दिवस मनाया जायेगा।
World Health Day (विश्व स्वास्थ्य दिवस) 2022
दुनिया के हर व्यक्ति के स्वास्थ्य से जुड़े समस्याओं का निदान उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की होती है।दुनियाभर में न जाने कितने गरीब लोग हैं जो गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं लेकिन पैसों की समस्याओं व सही देखभाल व उपचार ना प्राप्त कर पाने के कारण वे सालों तक बीमारियों से लड़ते हैं और लड़ते-लड़ते दम तोड़ देते हैं।
इन गंभीर समस्याओं के चलते WHO की स्थापना की गई है जो इन उभरती समस्याओं के प्रति काफी हद तक निदान प्रदान कर सके और लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके। स्वास्थ्य हमारे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है इसी बात को बार-बार याद दिलाने के लिए हर वर्ष World Health Day का आयोजन विश्व स्तर पर किया जाता है.
खासकर जबसेकोरोना जैसी विश्वव्यापी महामारी वाली बीमारी ने दस्तक दी है तब से सभी देशों की सरकार ने अपनी जनता के स्वास्थ्य के लिए बड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं और स्वास्थ्य देखभाल जैसी सुविधाएं प्रदान करने के लिए तत्पर है। यही बड़ा कारण है जिससे इस दिन का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहना चाहिए और ख्याल रखना चाहिए।
World Health Day क्या है?
विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day),विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization, WHO) की स्थापना के बाद से मनाया जाने वाला एक विशेष दिन है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 7 अप्रैल 1948 में की गई थी। वर्ष 1950 में पहला विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया था।
इस organizationतथा विश्व स्वास्थ्य संगठन के सभी सदस्य राज्य द्वारा ही इस दिवस को मनाने की शुरुआत की गई थी। बीते 71 वर्षों से अब तक विश्व के बेहतर स्वास्थ्य के लिए WHO लगातार कार्य कर रहा है.
इस संगठन द्वारा दुनिया या किसी देश कोई भी बीमारी फैलती है तो उसको रोकने में यह संगठन पूरी मदद करता है तथा इस से निपटने के सभी स्टेप उठाता है जिससे किसी भी गंभीर बीमारी को जल्द से जल्द रोका जा सके।
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 का उद्देश्य :-
विश्व स्वास्थ्य दिवस को प्रतिवर्ष मनाने का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य तथा उससे संबंधित समस्याओं पर विचार-विमर्श करना है, उस पर प्रतिक्रिया करनी है, उपाय करने हैं, स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करना है तथा गंभीर बीमारियों के फैलाव में रोकथाम करनी है।
पूरे विश्व भर में एक समान स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के प्रति जागरूकता फैलाने है। लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को हल करना है।
इस दिन का मकसद दुनिया के सभी लोगों को स्वास्थ्य का महत्व समझाना है ताकि स्वस्थ रहने के प्रति लोगों को सजग करने के लिए आकर्षित किया जा सके।
अच्छे स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ कराना है। विश्व के प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना जिससे कि हर व्यक्ति स्वस्थ रहे।
विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास (History) :-
7 अप्रैल 1948 के दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गई थी। WHO का मुख्य काम दुनिया भर में उठ रही स्वास्थ्य समस्याओं पर नजर रखना और उसका निवारण करना है। सन् 1950 में पहली विश्व स्वास्थ्य सभा की बैठक हुई थी जिसमें इस दिवस को हर वर्ष मनाने का निर्णय लिया गया। 7 अप्रैल 1948 के दिन स्विट्जरलैंड के शहरजिनेवामें सबसे पहली विश्व स्वास्थ्य सभा में हर वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की घोषणा की गई थी की गईथी।
यानी 1948 में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का फैसला लिया गया था लेकिन इस दिवस की शुरुआत वर्ष 1950 में हुई थी।WHO की स्थापना के वक्त 61 देशों ने इसके संविधान पर हस्ताक्षर किए थे और इसकी पहली बैठक 24 जुलाई 1948 को हुई थी।WHO के स्थापित होते ही सबसे पहले स्मॉलपॉक्स बीमारी को जड़ से खत्म करने का पूरा करने का प्रयास किया गया।
वर्तमान में यह संस्था एड्स व टीवी जैसी गंभीर बीमारियों की रोकथाम पर काम कर रही।WHO ही विश्व स्वास्थ्य रिपोर्ट के लिए जिम्मेदार होता है यह रिपोर्ट पूरी दुनिया के स्वास्थ्य सर्वे पर आधारित होती है। वर्तमान में WHOके डायरेक्टर जनरल टेड्रॉसएडोनम है जिन्होंने 1 जुलाई 2017 को अपना पांच वर्षीय कार्यकाल शुरू किया।
World Health Day 2022 आयोजन एवं कार्यक्रम :-
इस दिवस पर दुनिया भर में स्वास्थ्य से संबंधित विशेष कार्यक्रम तथा जगह-जगह पर स्वास्थ्य शिविर/कैंप आयोजित किए जाते हैं। इन जगहों पर डॉक्टर द्वारा सभी मरीजों के बीमारियों की जांच की जाती हैं और मुफ्त में दवाइयां बांटी जाती है। इस दिन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने व बढ़ावा देने वाले प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं।7 अप्रैल यानी विश्व स्वास्थ्य दिवस के दिन राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न तरह के स्वास्थ्य विषय से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
इन कार्यक्रमों व आयोजनों में देश के स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को हल करने में सहायता प्रदान करते हैं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से लड़ने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाता है अनेकों नई सुविधाएं लागू की जाती है। लोगों के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को Highlight करने तथा उनका निदान करने का भरपूर प्रयास किया जाता है।
इस अवसर पर बहुत सारे स्वास्थ्य संगठन, संस्थाएं व एनजीओ द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है इसमें प्रदर्शनी नाटक किए जाते हैं। स्कूल व कॉलेजों में वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आदि आयोजित कर इस दिवस का जश्न मनाया जाता है।इस दिवस को मनाने का लक्ष्य स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दों को हल करना है। हर साल यह आयोजन बड़े उत्साह व बहुत सारे संदेशों के साथ मनाया जाता है।
इन आयोजितविभिन्न कार्यक्रमों का खास उद्देश्य लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच प्रदान करना तथा स्वास्थ्य के विषय के बारे में सबको जागरूक करना होता है। इस दिन की शुरुआत लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का अंत करने में मदद करने के लिए किया गया है।
उन क्षेत्रों के लिए यह दिवस अत्यधिक मायने रखता है जहां पर स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की कमी है, लोगों को बीमारियों से बचने के लिए बहुत मुसीबत झेलनी पड़ती है तो यह दिन उन क्षेत्रों की परेशानियों को सुनने व उसकानिपटान करनेमें अहम भूमिका निभाता है।
WHO क्या है?
WHO,विश्व स्वास्थ्य संगठन विश्व के संपूर्ण देशों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आपसी सहयोग व मानव को विकसित व स्थापित करने की एक अति उत्तम संस्था है।WHO के कुल 193 सदस्य देश व दो संबंध सदस्य इस संगठन का हिस्सा हैं।विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) संयुक्त राष्ट्र के साथ अनेक विशेष एजेंसियों, पेशेवर संघों/समूहों सरकारी स्वास्थ्य प्रशासन तथा ऐसे अन्य संगठनों के साथ प्रभावित सहयोग बनाए हैं जो स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत है।
देश की सरकार के अनुरोध पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सहायता प्रदान करना इसके कार्यक्षेत्र में शामिल है। यह ऐसे पेशेवर समूहोंव विशेषज्ञों (experts) के मध्य सहयोग को बढ़ावा प्रदान करता है जो स्वास्थ्यप्रगति के क्षेत्र में योगदान देते हैं।
World Health Day 2022 Theme(विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम )
इस वर्ष(2022) की थीम –‘एक निष्पक्ष और स्वस्थ दुनिया का निर्माण’ (Building A Fairer, Healthier World)
हर साल की तरह इस साल भी विश्व स्वास्थ्य दिवस के लिए एक best theme निर्धारित की गई है। इस थीम का आधार स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले कारक, कारण व विषय है।
इस थीम के जरिए लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रुख रखने, अच्छा उपचार करने व सही खान-पान पर विशेष ध्यान देने के लिए लोगों तक संदेश पहुंचाने का काम किया जाना है। दुनिया के हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने, अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं, सुविधाएं व उपचार पाने का पूरा अधिकार है।
इस वर्ष 2022 में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाएगा।
पिछली कुछ विषयों की लिस्ट
2010 – शहरीकरण और स्वास्थ्यः शहरों को स्वस्थ बनाते हैं।
2011 – रोगाणुरोधीप्रतिरोधः आज कोई कार्यवाई नहीं, कल कोई इलाज नहीं।
2012 – अच्छा स्वास्थ जीवन को बढ़ाता है।
2013 – स्वस्थ दिल की धड़कन, स्वस्थ रक्तचाप।
2014 – Vector-borne diseases: small bite, big threat
2015 – खाद सुरक्षा
2016 – वृद्धि को रोकें: मधुमेह को हराएं
2017–‘अवसाद: चलो बात करते हैं(Depression: Let’s talk)
2018 –‘यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज: हर कोई, हर जगह’ (Universal Health Coverage: everyone, everywhere)
2019- ‘यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज: हर कोई, हर जगह’ (Universal Health Coverage: everyone, everywhere)
2020–‘नर्स और दाइयों का समर्थन कारण’ (Support Nurses and Midwives)
2021 –‘एक निष्पक्ष और स्वस्थ दुनिया का निर्माण’ (Building A Fairer, Healthier World)
Conclusion :- आपको यह जानकारी World Health Day 2022 Theme(विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम ) कैसी लगी comment section में Comment कर जरूर बताएं और इस लेख को अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ share करें।ऐसी तमाम अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।
इसे भी पढ़ें –
काजल पांडेय affairsworld में एक लेखिका हैं जिनको बिज़नेस , जीवनी आदि जैसे विषय के बारे में जानकारी तथा ३ वर्षो का अनुभव भी है।