Introduction(Upcoming IPO In 2022):-
बहुत सारे निवेशकों को आने वाले आईपीओ का बेसब्री से इंतजार है। वर्ष 2021 में लगभग 63 आईपीओ आए थे जिनमें से लगभग 15 ने अपने निवेशकों को मल्टीबेगर रिटर्न का मुनाफा प्रदान किया। पिछले वर्ष covid-19जैसी विश्वव्यापी महामारी के दौरान भी आईपीओ ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रिकॉर्ड बनाया।
2019 में आईपीओ के माध्यम से कुल 12,361.55 करोड़ रु जुटाए गए थे। पिछले दो दशक आईपीओ के लिए सबसे अधिक साबित हुआ था। इस आधार पर इस नए वर्ष 2022 में मुनाफा कमाने की आस लगाई जा रही। बहुत सारे निवेशक निवेश के लिए तैयार बैठे हैं 2022 का आईपीओ बाजार उज्जवल दिख रहा है।
इस नए वर्ष 2022 में 25 से ज्यादा कंपनियों को बाजार नियामकों से सार्वजनिक होने की मंजूरी प्राप्त हो चुकी है जबकि 30 से अधिक कंपनियों को यह मंजूरी नहीं मिली है। कई विशेषज्ञों का अनुमान है कि वर्ष 2022 में आईपीओ जारी किया जाएगा जो 2 लाखकरोड़ रुपए को पार कर जाएगा।
भारत में आईपीओ बाजार ने 2021 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया जिसमें कंपनी ने एक करोड़ से ज्यादा का मुनाफा कमाया। बीते वर्ष 2021 में कुल 63 कंपनियों ने आईपीओ के माध्यम से लगभग1.19 करोड़ रुपए जुटाए थे। यदि आप में भी उत्सुकता है आईपीओ में invest करने की तथा यह जानने की कि कौन-कौन से आईपीओ best मुनाफा प्रदान कर सकते हैं तो आर्टिकल को last तक जरूर पढ़ें।
2022 में आने वाले आईपीओ से पहले IPO के बारे में जान लें;-
आईपीओ का पूर्ण रूप इनिशियल पब्लिक ऑफर है और इसका हिंदी रूप आरंभिक सार्वजनिक पेशकश है।IPO, बाजार से पूंजी जुटाने के लिए किसी प्राइवेट कंपनी द्वारा लाया जाता है।
किसी कंपनी में invest करने पर कंपनी की कुछ प्रतिशत हिस्सेदारी उन investors की हो जाती है जिन्होंने पूंजी लगाई है. कंपनी इसको अपने विस्तार/फैलाव या फिर नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिए इसके अलावा अपने कर्ज चुकाने के लिए कंपनी को काफी funds की आवश्यकता पड़ती है.
जिसके लिए कंपनी आम लोगों के लिए शेयर मार्केट में अपने shares उतारती है।इस आईपीओ में पब्लिक invest करती है इसका अर्थ है कि पब्लिक कंपनी द्वारा उनके निर्धारित कीमत पर इन sharesको खरीद लेती है जिसके बदले उन्हें कंपनी में कुछ हिस्सेदारी मिल जाती है और कंपनी को fund प्राप्त हो जाता है,यही आईपीओ कहलाता है।
TOP UPCOMING IPO IN 2022 :- 2022 में आने वाले आईपीओ
तो अब बात करते हैं उनTop Upcoming IPO के बारे में जो मार्केट में उतर कर अच्छे मुनाफे कमाने की योजना बना रहे हैं;
LIC सरकारी बीमा कंपनी है जिसका full form Life Insurance Corporation हैऔर हिंदी में भारतीय जीवन बीमा निगम कहते और यह भारत की सबसे बड़ी आईपीओ श्रृंखला में शामिल हैं।काफी लंबे वक्त के इंतजार बाद एलआईसी का आईपीओ आने वाला है उम्मीद की जा रही है कि इस आईपीओ से सरकार 1लाखकरोड़ रुपए करीब इकट्ठा करने की योजना बना रही है।
यह आईपीओ इस वर्ष 2022 का सबसे बड़ा IPO साबित होने वाला है।सरकार की योजना चालू वित्त वर्ष(जनवरी-मार्च तिमाही) में 1.75 लाख करोड़ रुपए के निवेश लक्ष्य को पूरा करने की है। सरकार की इस कंपनी से अपनी करीब 5-10% हिस्सेदारी बेचने की योजना है। कंपनी आईपीओ इश्यू के जरिए करीब 7 हजारकरोड़ रुपए जुटाने की योजना तय है।
अडानी विल्मर IPO :-
गौतम अडानी जो देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति है उन्होंने अपनी कंपनी को शेयर मार्केट में लिस्ट करवाने की योजना बनाने में जुटे हैं। गौतम अडानी इस वर्ष अपनी कंपनी अडानी विल्मर का आईपीओ पेशकश की तैयारी में है और उम्मीद लगाई जा रही कि इस आईपीओ से वह कंपनी के लिए 4500 करोड़ रुपए जुटा पाएंगे। अदानी विल्मर कंपनी अनाज तथा खाने का तेल, चीनी आदि के व्यवसाय में डील करती है। अडानी समूह तथा विल्मर समूह के मध्य एक संयुक्त है।
National Stock Exchange(NSE) IPO :-
NSE जो भारत के सबसे बड़े शेयर बाजार में listed है2022 में आईपीओ जारी करने की योजना बना रहा है उम्मीद है कि वह शेयर बिक्री के माध्यम से 10 हजारकरोड़ रुपए जुटाने में सफल होगा।NSEसबसे बड़ा डेरिवेटिव एक्सचेंज तथा भारत का प्रमुख एक्सचेंज शेयर बिक्री माध्यम हैइसकी कुल कीमत करीब 2 लाखकरोड़ रुपए है।
इस कंपनी के शेयरधारकों में भारतीय स्टेट बैंक, LIC, IFCI, IDBI,स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन, टाइगर ग्लोबल,गोल्डमैन सैक्स तथा सिटीग्रुप जैसे विभिन्न प्रमुख नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।
OYO IPO Full Details ;-
OYO जोकि हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में प्रमुख नामों में से एक है। इस कंपनी की योजना है कि यह इस वर्ष 2022 में अपने आईपीओ लॉन्च करके उसी के जरिए 8,430 करोड़ों रुपए जुटाएगी। इस आईपीओ की जारी कीमत 7 हजार करोड़ रुपए तथा बिक्री ऑफर 1,430 करोड़ रुपए है।
काफी लंबे समय से इस के आईपीओ आने की चर्चा हो रही। उम्मीद लगाई जा रही कि कंपनी 2022 में बहुत जल्द अपना आईपीओ मार्केट में उतारेगी।ऑयो कंपनी सामान्य कीमत से कम दाम पर किराए पर कमरे उपलब्ध कराती है।
OLA IPO Full Details In Hindi ;-
ओला जो एक कैब सर्विस है और यह उबर के सामान लाइन पर कार्य करती है। ओला कंपनी का अपने आईपीओ के जरिए 15000करोड़ करीब रुपए जुटाने का लक्ष्य है।इसके services मेंP2P राइडशेयरिंग, टैक्सी, राइड सर्विस हेलिंग तथा खाना डिलीवरी आदि शामिल है।
यह आईपीओ आकार में पेटीएम के बराबर होगा। 2010 में वैश्विक बाजारों में उबर की तर्ज पर इसे भाविश अग्रवाल द्वारा लांच किया गया था। ओला ने वर्ष 2010 के बाद से अब तक लगभग 4 बिलियन डॉलर जुटाए हैं और इस प्रस्तावित आईपीओ में 8-9 बिलियन डॉलर के मूल्यांकन की उम्मीद व संभावनाएं हैं।कम्पनी 2022 की पहली छमाही में सार्वजनिक होने की योजना बना रही।
MOBIKWIK IPO Details In Hindi
Mobikwik एक मोबाइल ऐप के रूप में स्थापित पैसों के लेनदेन की ऑनलाइन सुविधा प्रदान करने का प्लेटफार्म है यह देश का टॉप मोबाइल वॉलेट की श्रृंखला में शामिल है। इसका आईपीओ 1900करोड़ रुपए का है। इस आईपीओ के तहत 1500 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी किए जाना है।मोबिक्विक के आईपीओ को बाजार नियामक सेबी की मंजूरी प्राप्त हो चुकी है।
कंपनी की योजना श्यू के माध्यम से उन्नीस सौ करोड़ रुपए जुटाने की है। इस कंपनी के founder & CEO विपिन प्रीत सिंह है।इसके 10 लाख से भी अधिक transactions record है प्रतिदिन के और 1 करोड़ से अधिक users हैं। वर्ष 2021 में फर्म मोबिक्विक ने अपने आईपीओ जारी करने की योजना टालकर postpone कर दिया था किंतु यह 2022 में मंच पर उतरने की पूरी तैयारी में है। इसमें से 1500 करोड़ रु की ताजा शेयर की पेशकश तथा 400 करोड़ रु बिक्री के लिए है।
PHARMEASY IPO Full Details In Hindi:-
Upcoming IPO In 2022 in india – मेडिसिन डिलीवरी के काम के लिए यह एक फार्मास्युटिकल प्लेटफार्म के रूप में स्थापित है। फार्मईजीकी पैरंट कंपनी API Holdingsने आरंभिक शेयर बिक्री के जरिए 6250 करोड़ रुपए जुटाने के लक्ष्य के खातिर भारतीय पूंजी बाजार नियामक (सेबी) के पास अपने दस्तावेज जमा कर दिए हैं। ताजा इक्विटी शेयर जारी करके यह राशि जुटाई जाएगी।
ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्ट्स के अनुसार कंपनी की योजना आईपीओ से प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग निम्न कार्यों में किया जाएगा; 1,929 करोड़ रुपए बकाया कर्ज चुकाने में, 1500 करोड़ रुपए अधिग्रहण तथा अन्य रणनीतिक पहलों के जरिए इनऑर्गेनिक ग्रोथ व सामान्य कॉरर्पोरेट खर्च में तथा 1,259करोड़ रुपए ऑर्गेनिक ग्रोथ प्लान के वित्तपोषण आदि में।
बजाज एनर्जी :- BAJAJ ENERGY Full Details In Hindi-
बजाज एनर्जी ताप विद्युत उत्पादन से संबंधित एक कंपनी है जो उत्तर प्रदेश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बिजली उत्पादक में से एक है। कंपनी आईपीओ के जरिए 5,450 करोड़रु जुटाने की योजना बना रही जिसमें 5,150 करोड़ रुपए ताजा इश्यू तथा बजाज पावर वेंचर्स द्वारा 300 करोड़ रुपए तक के शेयर का offer-for-sale(OFS) शामिल होगा। वर्ष 2019 में जारी करने के लिए सेबी से इसे मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। अप्रैल 2019 में कंपनी ने नियामक के साथ डीआरएचपी दायर किया था।
BYJU’s IPO Full Details In Hindi :-
Upcoming IPO In 2022 in india – बायजूस एक learning app है जो online education facility प्रदान करने के लिए काफी ज्यादा popular हुई है। इसके संस्थापक बाईजू रवींद्रन हैं। उन्होंने पिछले वर्ष 2021 में business today को बताया कि एडटेकस्टार्टअप अगले 15 से 18 महीनों में आईपीओ जारी करने की योजना बना रहा है। इस प्रकार उम्मीद है कि यह आईपीओ जल्दी आने वाला है।
ब्लूबर्ग की रिपोर्ट अनुसार बायजूस के सार्वजनिक होने की अपनी योजनाओं में तेजी लाने के लिए 400 मिलियन डॉलर से 600 मिलियन डॉलर के बीच तक धन जुटाने की योजना है। बायजूस अपना आईपीओ जारी करके पैसे जुटाने के उद्देश्य में है जिससे कंपनी पैसे जुटाकर अपना बिजनेस बढ़ा सके।online education trendके चलते बायजूस जैसी एडटेक कंपनियों ने काफी लाभ कमाया है।
डिलीवरी IPO (UPCOMING IPO IN 2022) :-
Upcoming IPO In 2022 in india – लॉजिस्टिक सेक्टर का स्टार्टअपडिलीवरी भी इस वर्ष यानी 2022 में अपना आईपीओ जारी करने की योजना बना रहा है। इसके आईपीओ लाने की चर्चा काफी लंबे वक्त से चल रही थी इसलिए बहुत सारे investors इसमें invest करने की आस लगाए बैठे हैं।
उम्मीद है कंपनी जल्द अपने आईपीओ जारी करेगी। इस आईपीओ के जरिए बाजार से करीब 7,460 करोड़ रुपए जुटाने की उम्मीद है।कार्लाइलतथा सॉफ्टबैंक सहित अनेकों बड़ी कंपनियों ने इस कंपनी में निवेश कर रखा है। यह डिलीवरी तथा लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता है। इस फर्म ने सेबी के साथ अपना ड्राफ्ट प्रोस्पेक्ट्स दाखिल किया है। फर्म नए शेयर जारी करके 5,000 करोड़ रुपएजुटाएगी।
Conclusion :-
आशा करता हूँ आप को दी जानकारी Upcoming IPO In 2022 in india Full Detail (2022 में आने वाले आईपीओ) अच्छी लगी होगी अगर जानकारी Upcoming IPO In 2022 Full Details (2022 में आने वाले आईपीओ)अच्छी लगी हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताये .
काजल पांडेय affairsworld में एक लेखिका हैं जिनको बिज़नेस , जीवनी आदि जैसे विषय के बारे में जानकारी तथा ३ वर्षो का अनुभव भी है।