AFFAIRS WORLD

Every Information Is Here

Menu
  • HOME
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • कर्रेंट अफेयर्स
  • जीवनी
  • साइंस और टेक्नोलॉजी
  • फिल्में
  • स्पोर्ट्स
  • बिज़नेस टिप्स
  • भाषण और निबंध
Menu
upcoming bollywood movies in 2022

Upcoming Bollywood Movies In 2022 In Hindi

Posted on December 18, 2021December 18, 2021 by SATYAM SINGHAI

Upcoming Bollywood Movies In 2022- साल 2019 और 2020 सिनेमाघरों के हिसाब बेहतर बुरे साबित हुए। इन दोनों सालों में कोरोना महामारी के चलते कई बड़ी फिल्मों या तो ओटीटी पर रिलीज हुईं या तो मेकर्स को घाटा सह कर बड़े पर्दे पर रिलीज का इंतजार करना पड़ा।

खैर पिछले कुछ महीनों पूरे देश भर में सिनेमाघर शत प्रतिशत क्षमता के साथ खुल चुके हैं। ऐसे अब बड़ी फिल्मों के रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। इसका असर भी सिनेमाघरों के एक बाद एक रिलीज के साथ देखने को मिल रहा है।

साल के आखिरी महीने यानी दिसम्बर में कई बड़ी फिल्में दिखाई देने वाली हैं। इसी प्रकार साल 2022 भी सिनेमाघरों में मनोरंजन के शौकीन लोगों के लिए खास होने वाला है।

आरआरआर

भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म बाहुबली के डायरेक्टर एस. एस. राजामौली फिर एक बार पावरफुल एक्शन के साथ लौट रहें हैं। फिल्म का नाम है आर आर आर यानि राइज रोर और रीवोल्ट।

इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, रामचरण तेजा आलिया भट्ट और अजय देवगन नजर आने वाले हैं। फिल्म प्री इंडिपेंडेंस एरा में सेट हैं। जहां फिल्म के नायक अंग्रेजों से लोहा लेते नजर आ रहे हैं। फिल्म 7 जनवरी को रिलीज होगी।

राधेश्याम(Upcoming Bollywood Movies In 2022)

फिल्म बाहुबली के डायरेक्टर के बाद एक्टर प्रभास भी 2022 में धमाल मचाते नजर आने वाले हैं। जनवरी के दूसरे हफ्ते यानी 14 जनवरी को एक्टर प्रभास की फिल्म राधेश्याम रिलीज होगी। जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी नजर आने वाली है। यह एक लव स्टोरी होगी।

पृथ्वीराज

21 जनवरी को अक्षय कुमार अपने देशभक्ति वाले अंदाज में लौट रहें हैं। इस बार वे किसी पुलिस वाले के नहीं बल्कि भारत के पराक्रमी शासक पृथ्वीराज चौहान की भूमिका में नजर आएंगे।

इस फिल्म में पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गौरी के बीच की जंग को मुख्य केन्द्र में रखा गया है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा संजय दत्त, मानुषी छिल्लर, सोनू सूद आदि नजर आने वाले हैं।

अटैक

28 जनवरी को जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडीज और रकुलप्रीत सिंह स्टारर अटैक रिलीज होगी। हाल ही रिलीज टीजर में जॉन का पावरफुल किरदार नजर आ रहा है।

बधाई दो(Upcoming Bollywood Movies In 2022)

2019 में आई फिल्म बधाई हो एक से सक्सेसफुल फिल्म रही। मेकर्स अब इस फिल्म का लेकर आ रहें हैं। जिसमें राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर नजर आने वाले वाले हैं। फिल्म 4 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

शबाश मिथू

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की जिंदगी पर बनी फिल्म शबाश मिथू चार फरवरी को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। जिसमें तापसी पन्नू मिताली राज के किरदार को निभाते हुए नजर आएंगी।

गंगूबाई काठियावाड़ी

अलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 18 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म आलिया भट्ट एक ऐसी महिला के किरदार में हैं जिसने अपने दम पर मुंबई के पूरे अंडरवर्ल्ड को हिला कर रख दिया था।

जयेश भाई जोरदार

फिल्म 83 के बाद अभिनेता रणवीर सिंह जयेश भाई जोरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के फर्स्ट लुक में रणवीर सिंह अलग अंदाज में नजर आ रहें हैं। फिल्म गुजराती पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। जो कि सिनेमाघरों में 25 फरवरी को रिलीज होगी।

बच्चन पांडे(2022 में आने वालीं बॉलीवुड फ़िल्में)

4 मार्च को अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे रिलीज होगी। यह एक गैंगस्टर की जिंदगी पर आधारित कहानी होगी। फिल्म में अक्षय और कृति सेनन के अलावा एक बड़ी स्टार कास्ट नजर आने वाली है। यह फिल्म फरहाद सामजी डायरेक्ट कर रहें है।

शमशेरा

18 मार्च को इस महीने की दूसरी बड़ी फिल्म शमशेरा बड़े पर्दे पर नजर आएगी। फिल्म शमशेरा का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहें है। लेकिन कई कारणों की वजह से फिल्म का रिलीज लगातार टलता रहा है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर मुख्य भूमिका में होगें।

भूल भुलैया 2

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया के सीक्वल में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी नजर आने वाले हैं। फिल्म का जॉनर पिछली फिल्म की तरह ही रहेगा। यह फिल्म 25 मार्च को रिलीज होगी।

अनेक

फिल्म अनेक के साथ अनुभव सिन्हा और आयुष्मान खुराना की जोड़ी एक बार फिर नजर आने वाली है। यह फिल्म 31 मार्च को रिलीज होगी। जिसमें शैफाली गांगुली और विकास शर्मा भी नजर आएंगे।

रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट

अप्रैल महीने की शुरुआत आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री के साथ होगी। फिल्म में अंतरिक्ष विज्ञान को केंद्र में रखा गया है। यह फिल्म 1 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म का पहला लुक बहुत पहले ही रिवील कर दिया गया था।

धाकड़

धाकड़ अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ 8 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में कंगना के अलावा अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। फिल्म एक नायिका प्रधान एक्शन फिल्म होगी।

upcoming bollywood movies in 2022
UPCOMING BOLLYWOOD MOVIES IN 2022

लाल सिंह चड्ढा और केजीएफ 2

14 अप्रैल 2022 को हिंदी सिनेमा का अबतक का सबसे बड़ा क्लैश देखने को मिल सकता है। इस दिन मलयालम अभिनेता यश की केजीएफ 2 तथा आमिर खान की लाल सिंह चड्डा रिलीज होगी। जहां केजीएफ 2 का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहें हैं। वहीं आमिर खान भी लगभग तीन साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

रनवे 34

29 अप्रैल को अजय देवगन और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म रनवे 34 रिलीज होगी। पहले इस फिल्म का नाम मेडे रखा गया था लेकिन बाद इसे बदल दिया गया। यह एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म होगी। जिसमें रकुल प्रीत और बोमन ईरानी भी नजर आंएगे।

हीरोपंती 2

टाइगर श्रॉफ भी 2022 में धमाल मचाते नजर आंएगे। वह अपनी डेब्यू फिल्म के सीक्वल हीरोपंती 2 में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया भी नजर आंएगी।

टाइगर 3

सलमान खान की स्पाई एंजेट सीरीज टाईगर की तीसरी किश्त 3 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म सलमान कैटरीना के अलावा इमरान हाशमी भी नजर आंएगे। बताया जा रहा है कि इमरान इस फिल्म में निगेटिव रोल में होगें।

मैदान

अजय देवगन की भारतीय फुटबाल टीम के स्वर्णिम युग पर बनी फिल्म मैदान 3 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फुटबाल टीम के इर्द गिर्द की कहानी को दर्शाएगी। फिल्म में प्रियामणि, गजराव राव और अंशुमन भगत नजर आने वाले हैं।

गोविंदा मेरा नाम

विकी कौशल, कियारा आडवाणी, भूमि पेडनेकर की तिकड़ी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म गोविंदा मेरा नाम में नजर आने वाली है। इस फिल्म सहायक भूमिका में अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना नजर आंएगे। फिल्म 10 जून को रिलीज होगी।

डॉक्टर जी

अपनी अलग तरह की फिल्मों के लिए मशहूर आयुष्मान खुराना अगले साल एक और इसी तरह की फिल्म में नजर आंएगे। फिल्म में उनके साथ रकुल प्रीत सिंह, शैफाली शाह और शीबा चड्ढा भी नजर आंएगी। फिल्म 17 जून को रिलीज होगी।

एक विलेन रिटर्न्स

एक लंबे समय के बाद मोहित सूरी फिर से अपनी रोमांटिक थ्रिलर मूवी के साथ लौट रहें हैं। उनकी अगली फिल्म एक विलेन रिटर्न्स बहुचर्चित फिल्म एक विलेन का सीक्वल होगी। फिल्म में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया नजर आएंगे। फिल्म आठ जुलाई को रिलीज होगी।

सर्कस

रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है। इस बार फिल्म सर्कस होगी। जो कि एक कॉमेडी एक्शन फिल्म मानी जा रही है। इसमें रणवीर के अलावा पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस, वरुण शर्मा, संजय मिश्रा. जॉनी लीवर आदि नजर आंएगे। फिल्म के 15 जुलाई को रिलीज होने की उम्मीद है।

थैंक गोड

अजय देवगन, रकुल प्रीत, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी, इंद्रा कुमार की फिल्म थैंक गोड में नजर आएंगे। यह एक कॉमेडी फिल्म होगी। यह 29 जुलाई को रिलीज की जा सकती है।

आदि पुरुष

प्रभास की एडवेंचर्स मूवी आदि पुरुष स्वतंत्रता दिवस सप्ताह यानी 11 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म सैफ अली खान, कृति सेनन भी नजर आने वाले हैं। फिल्म से जुड़ी खबरों की माने तो यह एक बड़े बजट की फिल्म हो सकती है।

रक्षाबंधन

पिछले रक्षाबंधन पर अक्षय कुमार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से आनंद एल राय के साथ फिल्म रक्षाबंधन की घोषणा की थी। फिल्म पूरी तरह से भाई बहन के रिश्तों पर आधारित होगी। जिसमें भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी।

ब्रह्मास्त्र

हाल ही में रणबीर कपूर के मोशन पोस्टर के माध्यम फिल्म ब्रह्मास्त्र के रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी है। फिल्म अगले साल 9 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म का पहला पार्ट में शिवा के किरदार को दिखाया जाएगा।

विक्रम वेधा

दक्षिण भारतीय सिनेमा की सुपरहिट मूवी विक्रम वेधा को हिंदी भाषा में बनाया जा रहा है। जिसमें रितिक रोशन और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में नजर आँएगें। फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होगी।

तेजस

कंगना रनौत की एक्शन पैक्ड फिल्म तेजस 5 अक्टूबर को रिलीज होगी।

मिस्टर एंड मिसेज माही

राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही सात अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के पहले लुक से पता चलता है कि फिल्म की पृष्ठभूमि क्रिकेट पर आधारित होगी।

रामसेतु

अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु अगले साल दशहरा पर रिलीज होगी। फिल्म में लंका तक बनाए गए रामसेतु के रहस्यों को दिखाया जाएगा। फिल्म नुसरत भरूचा, और जैकलीन भी नजर आँएगी।

शहजादा

कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, परेश रावल और मनीषा कोइराला की फिल्म शहजादा 4 नवंबर को रिलीज होगी। यह एक फैमिली ड्रामा सीरीज होगी।

योद्धा

फिल्म शेरशाह में कैप्टन विक्रम बत्रा के किरदार से सुर्खियां बटोर चुके सिद्धार्थ मल्होत्रा अगले साल फिल्म योद्धा में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 11 नवंबर को रिलीज होगी।

भेड़िया

वरुण धवन और कृति सेनन की जोड़ी अगले साल फिल्म भेड़िया में नजर आएगी। मेकर्स की माने तो फिल्म में जानवरों के बारे में दिखाया जाएगा। फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी।

दृश्यम 2

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की बहुचर्चित सीरीज दृश्यम के दूसरे पार्ट की बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके साल 2022 में 12 दिसंबर को रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में होगें।

गनपत पार्ट 1

टाइगर श्रॉफ गनपत टाइटल से एक भरपूर एक्शन फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म में उनके साथ कृति सेनन भी नजर आएंगी। फिल्म अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। 

इसे भी पढ़ें – इनसाइड ऐज 3 का रिव्यु

Upcoming Bollywood Movies In 2022 In Hindi पे दी गयी जानकारी कैसी लगी अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बतायें।

SATYAM SINGHAI
SATYAM SINGHAI
Spread the love

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • UP Govt Vacancy 2021-2022 | UP Election के पहले आ रही ये सरकारी नौकरियां
    In ट्रेंडिंग न्यूज़
  • India Entered in G20 Troika | G20 Troika में शामिल हुआ भारत
    In ट्रेंडिंग न्यूज़
  • Gamma Ray Burst in Hindi -Good or Bad for the environment?
    In साइंस और टेक्नोलॉजी
  • G-7 TO D-10 / G-10
    In NEWS AND MEDIA
  • Mahakavi Jaidev Biography in hindiMahakavi Jaidev Biography in hindi| संस्कृत विद्वान : महाकवि जयदेव
    In जीवनी
  • सौर मंडल और उसके ग्रह की जानकारी | Saur Mandal Aur Uske Grah.
    In साइंस और टेक्नोलॉजी
  • International Labour Day 2022 Theme, Date In Hindi
    In कर्रेंट अफेयर्स
  • दिल्ली से अयोध्या बुलेट ट्रेन | Delhi to Ayodhya Bullet train Project in Hindi
    In कर्रेंट अफेयर्स
  • How can college students earn money Online with study | पढाई के साथ कॉलेज स्टूडेंट्स पैसे कैसे कमाए
    In NEWS AND MEDIA
  • Biography Of Kadambini Ganguly In Hindi
    In NEWS AND MEDIA, जीवनी

Pages

  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY

FOLLOW US

©2022 AFFAIRS WORLD | Design: Newspaperly WordPress Theme