AFFAIRS WORLD

Every Information Is Here

Menu
  • HOME
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • कर्रेंट अफेयर्स
  • जीवनी
  • साइंस और टेक्नोलॉजी
  • फिल्में
  • स्पोर्ट्स
  • बिज़नेस टिप्स
  • भाषण और निबंध
Menu

Rudraksha Convention center Varanasi in Hindi

Posted on July 19, 2021July 22, 2021 by affairssworld

क्यों चर्चा में है रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर | Rudraksha Convention center in Varanasi

हाल ही में भारतीय प्रधानमंत्री मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी प्रवास के लिए पहुंचे जहां उन्होंने भारत- जापान संबंधों में सांस्कृतिक पहल को बढ़ावा देने के लिए बने आधुनिकतम संसाधनों से सुसज्जित रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण किया। यह सेंटर जापान के सहयोग से बनाया गया है। यह भारत की सांस्कृतिक विरासत वाराणसी के पर्यटन में एक और नये अध्याय को जोड़ने का काम करेगा।

भारत- जापान संबंध और Rudraksha Convention center (rudraksha convention center in hindi)


इस सांस्कृतिक पहल की शुरुआत 2014 से होती है। जब भारत के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री अपनी पहली जापान यात्रा पर जाते हैं। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जापान के सांस्कृतिक शहर क्योटो की भी यात्रा पर भी गये। जहां दोनों देशों के प्रमुख PM MODI और शिंजो आबे ने Kyoto – Kashi Pact की आधारशिला रखी। जो कि भारत और जापान साझी सांस्कृतिक विरासत के प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है।

काशी बाबा विश्वनाथ की नगरी और भारतीय संस्कृति का प्रमुख केन्द्र है। गंगा का प्रवाह इस शहर की विरासत को उल्लेखनीय बनाता है। इसी प्रकार जापान का शहर क्योटो भी विशाल मंदिरों और भवनों में बौद्ध धर्म की संस्कृति को संजोए हुए है।

भारत जापान की सांस्कृतिक कूटनीति (India- Japan and cultural diplomacy)


इसके साथ ही बौद्ध धर्म भारत और जापान के बीच सांस्कृतिक समानताओं को भी दर्शाता है। इसके अतिरिक्त भारत और जापान तकनीक के क्षेत्र में भी साझेदारी को बढ़ावा देते हैं।

तकनीक और संस्कृति के प्रतीक के तौर पर 2018 में काशी में रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के निर्माण की आधारशिला रखी गई। जो हाल ही में बनकर तैयार हुआ जिसका अनावरण प्रधानमंत्री मोदी ने किया।

PM मोदी ने किया उद्घाटन–


उद्घाटन समारोह में PM MODI ने कहा ” यह इमारत काशी की सांस्कृतिक चमक में तकनीकी आभा का काम करेगा। जहां एक ओर यह वाराणसी पर्यटन को बढ़ावा देगा, वहीं भारत और जापान के संबंधों को भी मजबूती प्रदान करेगा।

क्यों खास है rudraksha convention center (why rudraksha convention center is important)


इस इमारत की छत को बाबा महाकाल के प्रतीक शिवलिंग आकार का बनाया गया है। यह भवन दो हिस्सों में निर्मित है तथा 2.87 हेक्टेयर में फैला हुआ है। इस केन्द्र में लगभग 1200 दर्शक क्षमता के साथ ऑडिटोरियम बनाया गया है जो कि साउंड और छवि प्रदर्शन की अत्याधुनिक सुविधाओं से संपन्न है। जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकता है।

इसके अलावा इसमें कुछ कमरें, ग्रीन रुम, कुछ मीटिंग्स हॉल भी शामिल हैं। इसका निर्माण जापान की कंपनी JICA (Japan international Cooperation Agency) की देखरेख में किया गया है। इसके अतिरिक्त इसमें 108 रूद्राक्ष के बीजों को निर्माण में प्रयोग किया गया है। रूद्राक्ष, हिंदू और बौद्ध दोनों धर्मों में विशेष महत्व रखता है।

I hope you people are like our information Rudraksha convention center in hindi, if you like it then please share to more.

affairssworld
affairssworld
Spread the love

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Raj Kundra arrested in case of pornography
    In NEWS AND MEDIA, ट्रेंडिंग न्यूज़, फिल्में
  • Top Diwali 2021 Gifts And Wishes In Hindi | दीवाली गिफ्ट 2021
    In ट्रेंडिंग न्यूज़
  • Gandhi Jayanti Speech In Hindi | गाँधी जयंती 2021 पर भाषण,निबंध हिंदी में
    In NEWS AND MEDIA
  • How can college students earn money Online with study | पढाई के साथ कॉलेज स्टूडेंट्स पैसे कैसे कमाए
    In NEWS AND MEDIA
  • Reyansh Das Book – A 10 years wonder boy written a book on Astro Physics
    In NEWS AND MEDIA, ट्रेंडिंग न्यूज़, साइंस और टेक्नोलॉजी
  • UNESCO-India has entered in Super 40
    In NEWS AND MEDIA, कर्रेंट अफेयर्स, ट्रेंडिंग न्यूज़, साइंस और टेक्नोलॉजी
  • Right To Be Forgotten Law- क्या है भूलने का अधिकार
    In कर्रेंट अफेयर्स
  • IRCTC Share Quarterly Results 2021 | आईआरसीटीसी शेयर तिमाही परिणाम 2021
    In ECONOMY
  • U.S. Secretary of state visit to India- USA के Secretary of States की भारत यात्रा
    In Breaking, NEWS AND MEDIA, कर्रेंट अफेयर्स, ट्रेंडिंग न्यूज़
  • Biography of Vladimir Putin in Hindi | व्लादमीर पुतिन की जीवनी
    In जीवनी

Pages

  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY

FOLLOW US

©2022 AFFAIRS WORLD | Design: Newspaperly WordPress Theme