AFFAIRS WORLD

Every Information Is Here

Menu
  • HOME
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • कर्रेंट अफेयर्स
  • जीवनी
  • साइंस और टेक्नोलॉजी
  • फिल्में
  • स्पोर्ट्स
  • बिज़नेस टिप्स
  • भाषण और निबंध
Menu

Raj Kundra arrested in case of pornography

Posted on July 20, 2021July 22, 2021 by affairssworld

अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में राज कुंद्रा गिरफ्तार(Raj Kundra arrested in case of pornography)

बीती रात कारोबारी और मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर आरोप है कि वह पोर्नोग्राफिक एप का संचालन करते थे। इसके साथ ही एप पर सामग्री अपलोड करने वाले उमेश कामथ को भी मुंबई क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या राज कुंद्रा गिरफ्तारी का पूरा मामला?

यह मामला इसी साल फरवरी में अवैध सॉफ्ट पोर्नोग्राफी परोसने के सिलसिले में मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज FIR से जुड़ा है। जिसमें कुछ मॉडल्स ने शिकायत दर्ज करवाई थी की उन्हें बेव शोज का लालच देकर अश्लील काम करवाया गया है। तब से लेकर अब तक एकता कपूर समेत पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा से भी पूछताछ की जा चुकी है। इसी मामले में राज कुंद्रा को मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया गया है। 

फिल्मों में काम करने का देता था झांसा (Raj kundra arrested in case of pornography)

राज कुंद्रा पर सॉफ्ट पोर्नोग्राफिक कन्टेंट बनाने, एप पर प्रसारित करने तथा यूजर को डाउनलोड की सुविधा देने जैसे आरोप है। खबर यह भी है कि राजा कुंद्रा इस कार्य में प्रयुक्त लोगों को वेब सीरीज में काम देने का लालच भी देते थे।

क्राइम ब्रांच की FIR बताती है कि पुलिस के सामने राज कुंद्रा का नाम शर्लिन चोपड़ा ने लिया था। उन्होंने कहा कि उन्हें अडल्ट इंडस्ट्री में लाने वाला राज कुंद्रा ही है। वह उन्हें अश्लील कंटेंट बनाने के लिए एक प्रोजेक्ट के 30 लाख रुपए देता था। शर्लिन चोपड़ा ने ऐसे लगभग 15-20 प्रोजेक्ट में काम किया है।

लंदन से संचालित होता था अश्लील एप

वहीं क्राइम ब्रांच की मानें तो अश्लील सामग्री परोसने ने वाले इस एप को लंदन से संचालित किया जाता था। नये कलाकारों को फिल्मों का झांसा देकर यह कार्य करवाया जाता था। अब तक लगभग सौ से ज्यादा वीडियो शूट करके तैयार है और इतने ही अपलोड किए जा चुके हैं।

इस मामले की शुरुआत गहना वशिष्ठ की गई पूछताछ के साथ शुरू होती है इसके बाद केस में निरंतर नये खुलासे हो रहे हैं। राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने मुख्य साजिशकर्ता के रूप में गिरफ्तार किया है। देर उनका का मेडीकल भी करवाया गया। आज उनकी कोर्ट में पेशी है, जहां क्राइम ब्रांच उनकी न्यायिक हिरासत की मांग कर सकती है। 

गौरतलब है कि गिरफ्तारी के बाद जब क्राइम ब्रांच की टीम उन्हें ले जा रही तब वे लगातार हाथों से विक्ट्री का साइन बना कैमरे की ओर प्रदर्शित कर रहे थे। rajkundra arrested in case of pornography ये समाचार सभी के लिए शॉकिंग है।

विवादों से रहा पुराना नाता

क्राइम ब्रांच के मुताबिक उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। राज कुंद्रा के लंदन स्थित भाई ने केनरिन नामक एक कंपनी को बनाया, जो कि ब्रिटेन में रजिस्टर्ड OTT प्लेटफार्म है, जिसके लिए भारत से वी ट्रांसफर के माध्यम से कंटेंट भेजा जाता था। राज कुंद्रा ने लगभग 8 से 10 करोड़ का निवेश इस कंपनी में किया था।

राज कुंद्रा इससे पहले भी अक्सर विवादों में घिरे रहें हैं। IPL स्पॉट फिक्सिंग के मामले में वह जांच के दायरे में रहे थे। वहीं मॉडल पूनम पांडे ने भी उन पर तस्वीरों से छेड़छाड़ और गलत प्रयोग के आरोप लगाए थे।

शिल्पा शेट्टी से भी हो सकती है पूछताछ

सोमवार की रात लगभग दो घंटे की पूछताछ के बाद राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद लगभग 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं कई लोगों संदेह के दायरे में हैं। खबर है कि कुंद्रा की पत्नि तथा कई कारोबारों में उनकी साझेदार शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की जा सकती है। माना जा रहा है कि मुंबई पुलिस उन्हें जल्द पूछताछ के लिए तलब कर सकती है। फिलहाल स्थानीय किला कोर्ट में मामले की सुनवाई जारी है।

affairssworld
affairssworld
Spread the love

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Essay On Pradhan mantri Jan Dhan Yojana In Hindi | pm जन धन योजना पर निबंध
    In NEWS AND MEDIA
  • यूपी फ्री लैपटॉप योजना 2021 | UP Free Laptop Scheme 2021
    In ट्रेंडिंग न्यूज़
  • India in Tokyo Olympics 2020 – भारत टोक्यो ओलम्पिक 2020
    In NEWS AND MEDIA, कर्रेंट अफेयर्स, ट्रेंडिंग न्यूज़
  • भारत अफ़ग़ानिस्तान से अपने अधिकारीयों और लोगो को निकाल रहा है
    In NEWS AND MEDIA
  • मुगल साम्राज्य का इतिहास का वर्णन | Mughal Dynasty In Hindi
    In NEWS AND MEDIA
  • National Technology Day 2022 Theme, Date In Hindi
    In NEWS AND MEDIA
  • MEESHO App Se Paise Kaise Kamaye 2022 : नया तरीका
    In बिज़नेस टिप्स
  • Jeff Bezos launches to space
    In ट्रेंडिंग न्यूज़, साइंस और टेक्नोलॉजी
  • विक्रम बत्रा की जीवनी | Biography of Vikram Batra in Hindi – A brave warrior
    In जीवनी
  • Udham Singh and Jallianwala bagh massacreUdham Singh And Jallianwala bagh massacre : the Story of Reveng | जलियांवाला बाग़ : उधम सिंह की कहानी
    In जीवनी

Pages

  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY

FOLLOW US

©2022 AFFAIRS WORLD | Design: Newspaperly WordPress Theme