AFFAIRS WORLD

Every Information Is Here

Menu
  • HOME
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • कर्रेंट अफेयर्स
  • जीवनी
  • साइंस और टेक्नोलॉजी
  • फिल्में
  • स्पोर्ट्स
  • बिज़नेस टिप्स
  • भाषण और निबंध
Menu

Pradhan Mantri Awas Yojana | 5 Easy Steps to Apply| Eligibility

Posted on August 17, 2021August 23, 2021 by affairssworld

25 जून, 2015 नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा को  Pradhan Mantri Awas Yojana (शहरी) को लॉन्च किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य शहरी इलाकों में बिना स्वयं के आवास के रह रहे लोगों को 2022 तक उनका पक्का घर मुहैया कराना है। यह योजना आवास एंव शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत समन्वित की जाएगी। 

  • PC: Official website
Pradhan Mantri Awas Yojana

Pradhan Mantri Awas Yojana (शहरी)

Pradhan Mantri Awas Yojana (शहरी) पूर्ण रूप से शहरी गरीबों, झुग्गीवासियों को संबोधित करते हुए हुए तैयार की गए हे। जिसका उद्देश्य है प्रत्येक आवास रहित और असहाय शहरी व्यक्तियों का पक्का घर सुनिश्चित करना है।

Pradhan Mantri Awas Yojana (शहरी) में पूर्ण नगरीय क्षेत्र को संबोधित किया गया है। जिसके अंतर्गत वैधानिक नगर, अधिसूचित नियोजित क्षेत्र, विकास प्राधिकरण, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, औद्यौगिक विकास प्राधिकरण या राज्य विधान के अंतर्गत कोई भी प्राधिकरण जिसे नगरीय नियोजन सौंपा गया हो, आदि शामिल है।

Pradhan Mantri Awas Yojana (शहरी) सभी आवासों में बिजली, पानी की आपूर्ति, शौचालय तथा रसोईघर जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करेगी। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को संयुक्त तथा एकल स्वामित्व प्रदान किया जा सकता है। जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बेहतर कदम है। 

कौन हो सकते हैं Pradhan Mantri Awas Yojana (शहरी) के पात्र?

Pradhan Mantri Awas Yojana (शहरी) में विकलांग व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अऩ्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, एकल महिलाओँ, ट्रांसजेंडरों और समाज के अऩ्य असमर्थ या निचलें तबकों के लोगों को विशेष प्राथमिकता दी जाती है।

Pradhan Mantri Awas Yojana (शहरी) को चार प्रकार से विभाजित किया गया है। इस के ऐसे व्यक्ति जिनके पास पहले से आवास है। लेकिन वह कच्चा है। तो वह सहायता राशि के माध्यम से उसी स्थान पर एक पक्के आवास का निर्माण कर सकते है। इसके अलावा कमजोर या क्षतिग्रस्त घर की सब्सिडी के माध्यम से मरम्मत भी की जा सकती है। 

इसके अलावा Pradhan Mantri Awas Yojana (शहरी) में क्रेडिट लिंक सब्सिडी तथा साझेदारी में किफायती आवास जैसे विकल्प भी शामिल है। क्रेडिट लिंक सब्सिडी में योग्यता के अनुसार एक निश्चित ब्याज दर पर अनुदान से अधिक लोन प्राप्त किया जा सकता है।

साझेदारी किफायती आवास में वे सभी परिवार जिनके पास रहने ना तो आवास है और न ही आवास निर्माण योग्य कोई भूमि है। ऐसे में इन परिवारों को संगठित रूप से एक नियत स्थान पर आवास बनाकर प्रदान किए जाते हैं।

Pradhan Mantri Awas Yojana (ग्रामीण) 

Pradhan Mantri Awas Yojana के अगले चरण के रूप में 1 अप्रैल 2016 को Pradhan Mantri Awas Yojana (ग्रामीण) की शुरूआत की गई। 

यह योजना पूर्व की इंदिरा आवास योजना की इंदिरा आवास का पुनर्गठित रूप है। जिसे अब Pradhan Mantri Awas Yojana (ग्रामीण) कर दिया गया है। इस योजना का संचालन ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत आता है। 

Pradhan Mantri Awas Yojana (ग्रामीण) का उद्देश्य मार्च 2022 तक सभी ग्रामीण परिवारों को उनके पक्के घर सुनिश्चित करवाना है। इसमें आवासहीन, कच्चे तथा टूटे-फूटे घरों में रहने वाले ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं से सहित पक्के घर देने का कार्य किया जा रहा है।

Pradhan Mantri Awas Yojana (ग्रामीण) के अंतर्गत पूर्ण रूप से अनुदान राशि के आधार पर आवासों का निर्माण करना तथा उन आवासों की मरम्मत करना तथा पुनर्निर्माण करना शामिल है जो वर्तमान में गैर लाभकारी हैं। 

कौन हो सकते हैं Pradhan Mantri Awas Yojana (ग्रामीण) के पात्र?

Pradhan Mantri Awas Yojana (ग्रामीण) में  SC/ST, मुक्त बंधुआ मज़दूर और गैर-SC/ST वर्ग, विधवाओं या कार्रवाई में मारे गए रक्षाकर्मियों के परिजन, पूर्व सैनिक एवं अर्द्धसैनिक बलों के रिटायर्ड सदस्य, विकलांग व्यक्ति तथा अल्पसंख्यक तथा वे समस्त लोग  गरीबी रेखा (BPL) से नीचे जीवन व्यतीत कर रहे हैं। वे सभी इस अनुदान के पात्र हैं।

लाभार्थियों को तीन चरणों के माध्यम से चयनित किया जाता है। लाभार्थियों का सत्यापन 2011 में हुई सामाजिक-आर्थिक जनगणना, ग्राम सभा के सूचीबद्ध सदस्यों एवं जियो टैगिंग के आधार पर की जाएगी।

कौन देता है Pradhan Mantri Awas Yojana को बजट

Pradhan Mantri Awas Yojana (ग्रामीण) के कुल खर्च का वहन केंद्र सरकार और राज्य सरकारों 60:40 के अनुपात पर करती है। जबकि पूर्वोत्तर तथा हिमालयी राज्यों के लिये यह अनुपात 90:10 का हो जाता है।

वर्तमान में ग्रामीण आवास के न्यूनतम आकार को 20 वर्ग मीटर से 25 वर्ग मीटर, एक स्वच्छ रसोई घर सहित तक तय किया गया है।

अनुदान राशि को मैदानी भू-भाग में 1.20 लाख रुपए तथा पर्वतीय क्षेत्रों में 1.30 लाख रुपए कर दी गई है। जो कि पहले क्रमशः 70,000 तथा 75,000 थी।

शौचालय के निर्माण के लिये स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण, मनरेगा या वित्तपोषण के किसी अन्य स्रोत से तालमेल बिठाकर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

पाइप के ज़रिये पेयजल आपूर्ति, बिजली कनेक्शन, एलपीजी गैस कनेक्शन इत्यादि के लिये विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों के माध्यम से सुनिश्चित किया जाता है।

Pradhan Mantri Awas Yojana Online Apply

Pradhan Mantri Awas Yojana के आवेदन करने के लिये आवेदक को योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर जाना होगा। जहां दो विकल्प प्रस्तुत हैं। पहला विकल्प Benefits under 3 components और दूसरा Slum Dwellers होगा। आप अपनी पात्रता के आधार पर विकल्पों का चयन कर सकते हैं।

Benefits Under 3 Components

इस विकल्प में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग तथा मध्यम आय वर्गो को तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। जिसे Benefits under 3 components कहा जाता है। इन श्रेणियों की की शर्तों को पूरा करने वाले आवेदक, आवेदन पत्र भरते समय Benefits under 3 components वाले विकल्प का चयन करते हुए अप्लाई कर सकते हैं।

Slum Dwellers

यह विकल्प निचले स्तर पर जीवन निर्वाहन करने वाले परिवारों के लिए दिया गया है। झुग्गियों में रहने वाले तथा दुर्गम इलाकों में निवासरत व्यक्ति इसके पात्र हैं।

Pradhan Mantri Awas Yojana की पात्रता क्या हैं?

  • आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास या अन्य परिवार के सदस्य के पास कोई घर या प्रॉपर्टी नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक किसी  सरकारी आवास योजना का लाभ ना ले रहा हो।

Required Documents for Pradhan Mantri Awas Yojana

  • आधार कार्ड
  • पत्र व्यवहार का पता
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की पासबुक
  • फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

How to Apply in Pradhan Mantri Awas Yojana| 5 Easy Steps

STEP 1

इस योजना के पात्र तथा इच्छुक व्यक्ति जो Pradhan Mantri Awas Yojana के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं उन्हें सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। जहां होम पेज पर विकल्प “citizen assessment” नामक विकल्प दिया गया है|

STEP 2

जैसे ही आप इस विकल्प का चयन करेंगे आपको उसके अंतर्गत दो और विकल्प Slum Dwellers और Benefits Under 3 Components विकल्प दिखाई देंगे | आप पात्र विकल्प चुनकर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। 

STEP 3

विकल्प का चयन करने के बाद इंटरफेस आएगा, जहां 12 डिजिट का आधार नंबर भरें व आधार कार्ड के अनुसार नाम को अंकित करें इसके पश्चात चेक विकल्प पर क्लिक कर दें |

STEP 4

अब ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी ध्यान पूर्वक दस्तावेजों से मिलान करके भरें।

परिवार के मुखिया का नाम

  • राज्य का नाम
  • जिले का नाम
  • आयु
  • वर्तमान पता
  • मकान संख्या
  • मोबाइल नंबर
  • जाति
  • आधार नंबर
  • शहर और गांव का नाम

STEP 5

इसके पश्चात अपने आवेदन फार्म की जांच करले तथा आवेदन फार्म को फाइनल रूप से सबमिट कर दें।

इस प्रकार आप प्रधानमत्री आवास योजना का आनलाईन आवेदन कर सकते है।

Pradhan Mantri Awas Yojana पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

Pradhan Mantri Awas Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर। होम पेज पर आपको साइन इन के विकल्प का चयन करके।अपना यूजरनेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड भरना होगा। आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।

इसे भी पढ़े :- प्रधानमंत्री मुद्रा योजना

How to Check the Process of Application of Pradhan Mantri Awas Yojana

आपका आवेदन कहां तक पहुंचा तथा किस स्थिति में इसके बारें में जानकारी करने हेतु आपको कुछ आसान चरणों का पालन करना होगा। ‌

Pradhan Mantri Awas Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर, होम पेज पर  Citizens assessment के विकल्प का चयन करके Track Your Assessment Status के माध्यम से आवेदन स्थिति का आकलन किया जा सकता है।

इसके अगले पृष्ठ में दो विकल्प होंगे जिसमें से By Assessment ID के विकल्प को ऑप्शन चुनकर Assessment ID और मोबाइल नंबर के माध्यम से ट्रैक किया जा सकता है। इसके अलावा नाम, पिता का नाम और मोबाइल नंबर के अन्य विकल्प का चयन करके जानकारी ली जा सकती है।

affairssworld
affairssworld
Spread the love

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • realme-gt-master-edition-2021Realme GT Master Edition 2021 | 4 Reasons to buy or not? | रियल मी जीटी मास्टर एडिशन
    In साइंस और टेक्नोलॉजी
  • 6 Best Trading App In India In 2022 | बेस्ट ट्रेडिंग एप्प इन इंडिया
    In साइंस और टेक्नोलॉजी
  • Kigali-Amendment-in-indiaकिगाली समझौता क्या है | India decided to ratify the Kigali Amendment in India
    In कर्रेंट अफेयर्स
  • Ancient Egypt Famous StructuresAncient Egypt Famous Structures| Egypt की प्राचीन विरासतें
    In NEWS AND MEDIA
  • क्या गोंडी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाना चाहिए?
    In NEWS AND MEDIA, कर्रेंट अफेयर्स, ट्रेंडिंग न्यूज़
  • Rudraksha Convention center Varanasi in Hindi
    In NEWS AND MEDIA, ट्रेंडिंग न्यूज़, साइंस और टेक्नोलॉजी
  • How can college students earn money Online with study | पढाई के साथ कॉलेज स्टूडेंट्स पैसे कैसे कमाए
    In NEWS AND MEDIA
  • New Cooperative Ministry by Modi
    In NEWS AND MEDIA, ट्रेंडिंग न्यूज़
  • Global Warming: Danger of drowning in sea of 12 cities of India | भारत के 12 शहर डूब जायेंगे
    In साइंस और टेक्नोलॉजी
  • sukanya samriddhi yojana applyसुकन्या समृद्धि योजना अप्लाई,लाभ | Sukanya Samriddhi Yojana apply,profit In Hindi
    In भाषण और निबंध

Pages

  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY

FOLLOW US

©2022 AFFAIRS WORLD | Design: Newspaperly WordPress Theme