Introduction (National Technology Day 2022 Theme, Date In Hindi):-
वर्तमान में Technology के मामले में भारत ने एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है। देश का ऐसा कोई इंसान नहीं है जो टेक्नोलॉजी से अपरिचित है। आज भारत देश के पास आधुनिक परमाणु हथियार की ताकत की भरमार है जो इस देश का सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्ट में शामिल करता है। टेक्नोलॉजी हम सभी के जीवन का एक सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है जो हमारी economy को growth प्रदान करने में पूर्ण तौर पर सहायता प्रदान करता है।Technology हमारे दैनिक जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
क्यों मनाते हैं National Technology Day ?
यह दिन हमें 1998 में हुए परमाणु बम के सफल परीक्षण की याद दिलाता है जब ऑपरेशन शक्ति के तहत भारतीय सेना ने राजस्थान के पोखरण परीक्षण रेंज में परमाणु मिसाइल ‘शक्ति-1’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था। इस मिशन के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार व DRDO(रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन) के निदेशक डॉ ए.पी.जेअब्दुल कलाम जी द्वारा इन परीक्षणों का नेतृत्व किया गया था।
इस Nuclear test के बाद से भारत भी उन 6 परमाणु शक्ति वाले देशों की सूची में शामिल हो गया जो परमाणु संपन्न माने जाते हैं। इसके अलावा भी इस दिन ही भारत के स्वदेशी एयरक्राफ्ट‘हंस-3’व शॉर्ट मिसाइल‘त्रिशूल’ का भी सफल परीक्षण किया गया।
इस प्रकार नेशनल टेक्नोलॉजी डे प्रौद्योगिकी के लिए समर्पित है। वैज्ञानिकों के योगदान को भुलाया ना जाए इसके लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी द्वारा इस दिन को हर वर्ष मनाने का ऐलान किया गया था।
इतिहास (History Of National Technology Day 2022):-
भारत का प्रथम परमाणु परीक्षण पोखरण में दिनांक 18 मई वर्ष 1974 को इंदिरा गांधी जी की सरकार के दौरान किया गया था। इस ऑपरेशन का कोड नाम ‘स्माइलिंग बुद्धा’ था। इसके बाद मई 1998 को दूसरी बार टेस्ट रेंज मेंभारतीय सेना द्वारापांच परमाणु बमों का परीक्षण किया गया। 11 मई 1998 को भारत द्वारा ‘ऑपरेशन शक्ति’ के तहत राजस्थान में भारतीय सेना के पोखरण टेस्ट रेंज में तीन सफल परमाणु परीक्षण किए गए थे।
परमाणु खनिज निदेशालय अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय (AMDER),रक्षा अनुसंधान और विज्ञान संगठन (DRDO)वभाभा परमाणु अनुसंधान (BARC)के वैज्ञानिक भी इस मिशन का हिस्सा है।इन परीक्षणों ने भारत को थर्मोन्यूक्लियर हथियार व परमाणु विखंडन बम बनाने में मदद की।
स्वदेशी विमान हंसा-3जिसेराष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रयोगशाला द्वारा डिजाइन किया गया और कर्नाटक के बेंगलुरू में इसने प्रथम उड़ान भरी। रक्षा अनुसंधान और विज्ञान संगठन,DRDO ने भारत की सतह-से-हवा में वार करने वाली ‘त्रिशूल’ मिसाइल का भी अन्य सफल परीक्षण किया और इसे भारतीय सेना के बेड़े में जोड़ दिया गया।
न्यूक्लियरटेस्टिंग के दौरान भारत को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा यह कोई आसान काम नहीं था। उस समय कई देशों द्वारा भारत पर दबाव था। असल में इस मिशन को पूर्ण रूप से सेटेलाइट व जासूसों की निगरानी से बचकर अंजाम दिया गया था।
सेटेलाइट के माध्यम से ही उस समय अमेरिका और जापान सहित कई अन्य देश भारत पर नजर रखे हुए थे अर्थात निगरानी किया करते थे।क्योंकि बाहरी देश नहीं चाहते थे कि भारत एक परमाणु संपन्न देश बन के उभरे।जब अमेरिकी सेटेलाइट भारत से रात को कुछ समय के लिए हटती थी उसी दौरान थोड़े-थोड़े काम कर लिए जाते थे।
उद्देश्य :- परमाणु परीक्षण की सफलता के वर्षगांठ व विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की प्रगति का जश्न मनाना।
इन क्षेत्रों में भारतीयों की उपलब्धियों व योगदान को मान्यता व महत्वता प्रदान करने के लिए प्रतिवर्ष इस दिवस को मनाते हैं।
देश के सभी युवाओं को टेक्नोलॉजी की महत्वता के प्रति आकर्षित करना, उन्हें जागरूक करना,वैज्ञानिकव इंजीनियरिंग क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए उन्हें शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करना।
पहला National Technology Day कब मनाया गया
11 मई 1999 को National Technology Day भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई द्वारा मनाया गया था। 11 मई का दिन देश के परमाणु संपन्न होने के गर्व का प्रतीक माना जाता है और यह हमें भारत की तकनीकी उपलब्धियों को याद दिलाने में मदद करता है। 1999 में कुल 5 सफल परीक्षण किए गए जिसमें तीन परीक्षण 11 मई को किए गए और दो परीक्षण 13 मई को किए गए।
कैसे मनाते हैं National Technology Day ?
इस दिन को भारत सरकार उन लोगों को सम्मान प्रदान करके मनाती है जिन्होंने प्रौद्योगिकी के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। देशभर में इस दिन को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। भारतीय वैज्ञानिकों की उल्लेखनीय, सराहनीय संघर्ष, मेहनत व उपलब्धियों को सम्मान प्रदान करने के लिए भारत में प्रति वर्ष राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है।
वैज्ञानिकों व इंजीनियर्स के कामों को मान्यता प्रदान करके हमारे जीवन में विज्ञान के महत्व पर विशेष रूप से जोरदिया जाता है व सभी युवाओं को इन पेशों में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
प्रौद्योगिकी के महत्व के बारे में लोगों वविद्यार्थियों में जागरूकता फैलाई जाती है। तकनीकी विकास बोर्ड द्वारा उन व्यक्तियों कोपदक प्रदान किया जाता है जिन्होंने इन उल्लेखनीय उपलब्धियों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
वर्ष के सभी सर्वश्रेष्ठ व्यक्तियों, संस्थाओं व उद्यम को भी पुरस्कृत व सम्मानित किया जाता है। इस देश में टेक्नोलॉजी क्षेत्र में हुए कार्यों से सभी को इस अवसर के दौरान अवगत कराया जाता है और विज्ञान व प्रौद्योगिकी जगत में किए गए कार्यों पर चर्चाएं की जाती है।
DRDO वह दूसरे अन्य सरकारी संस्थाओं व अनुसंधान विभागों में भी इस दिवस को बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
देश के टेक्नोलॉजी से संबंधित अध्ययन प्रदान कराने वाले विद्यालयों व विश्वविद्यालयों में भी टेक्नोलॉजी से संबंधित विभिन्न प्रोजेक्ट व प्रदर्शनों का आयोजन किया जाता है।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रमों का आयोजन भी तैयार किया जाता है जिससे किसभी महान वैज्ञानिकों को पुरस्कृत किया जा सके।
हमारे जीवन में टेक्नोलॉजी का महत्व
हमारे देश को अन्य देशों के बराबरी तक पहुंचाने में टेक्नोलॉजी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। टेक्नोलॉजी किसी भी देश को मजबूती प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। टेक्नोलॉजी हम लोगों को शिक्षा व व्यवसाय जैसे विभिन्न क्षेत्रों से बेहतर तरीके से जोड़ने में व कार्य करने में सहायता प्रदान कर रही।
इसके बिना टीवी पर समाचार देख पाना, मोबाइल पर बात कर पाना, लैपटॉप पर बैठे-बैठे घर से काम करवाना, घर बैठे ऑनलाइन चीजें मंगवाना, बैठे-बैठे फोन से पैसे भेज पाना ऑनलाइन क्लासेजjoin कर पानाहमारी कल्पना से परे है यह सब टेक्नोलॉजी की देन है।
टेक्नोलॉजी ने हम सभी को एक बेहतर व आधुनिक जीवन स्तर प्रदान करने का कार्य किया है और तमाम युवाओं को रोजगार के विभिन्न अवसर प्रदान करने में सहायता की है।
आज हम जिस इंटरनेट का उपयोग बड़े ही मजे व आराम से करते हैं वह सब टेक्नोलॉजी की देन है और इंटरनेट हमारे लिए कितनी महत्वपूर्ण आवश्यकता बन चुका है इस बात से तो आप भी वाकिफ ही होंगे। तकनीकी हमें दुनिया से जुड़े रखती है और कहां क्या चल रहा है यह सब हम किसी के सहायता से जान पाने में सक्षम हैं।
नेशनल टेक्नोलॉजी डे 2022 की थीम – ( National Technology Day 2022 Theme In Hindi )
प्रत्येक वर्ष नेशनल टेक्नोलॉजी डे एक थीम यानी एक किसी खास विषय पर आधारित के तौर पर मनाया जाता है इस प्रकार इस वर्ष यानी 2022 की थीम(विषय) इंग्लिश में ; “Rebooting the Economy, via Science, Technology and Research Translation” “विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान अनुवाद के माध्यम से अर्थव्यवस्था को रिबूट करना”) सुनिश्चित किया गया है।
2021 थीम–‘सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी’।
2020 की थीम –Rebooting economy with science, technology and Research translation.
2019की थीम– विज्ञान के लिए लोग व लोगों के लिए विज्ञान
2018 की थीम– स्वदेशी प्रौद्योगिकियों काव्यवसायीकरणःबेंचमार्क से व्यवसाय तक की यात्रा।
2017 की थीम–समावेशी और टिकाऊ विकास के लिए प्रौद्योगिकी।
2016 की थीम– स्टार्टअप इंडिया के प्रौद्योगिकी समर्थक।
2015 की थीम –राष्ट्र निर्माण के लिए विज्ञान।
2014 की थीम– भारत के लिए समावेशी अभिनव।
2013 की थीम–अभिनव – एक अंतर बनाना।
Conclusion :- आपको यह जानकारी(National Technology Day 2022 Theme, Date In Hindi) कैसी लगी comment section में Comment कर जरूर बताएं और इस लेख को ज्यादा से ज्यादा अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ share जिससे कि उनको भी कुछ मदद मिल सके।ऐसी तमाम अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।
इसे भी पढ़ें :
International Labour Day 2022 Theme, Date In Hindi
काजल पांडेय affairsworld में एक लेखिका हैं जिनको बिज़नेस , जीवनी आदि जैसे विषय के बारे में जानकारी तथा ३ वर्षो का अनुभव भी है।