AFFAIRS WORLD

Every Information Is Here

Menu
  • HOME
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • कर्रेंट अफेयर्स
  • जीवनी
  • साइंस और टेक्नोलॉजी
  • फिल्में
  • स्पोर्ट्स
  • बिज़नेस टिप्स
  • भाषण और निबंध
Menu

Jeff Bezos launches to space

Posted on July 21, 2021August 11, 2021 by affairssworld

दुनिया की शीर्ष टेक दिग्गज कंपनियों में से एक Amazon के मालिक तथा दुनिया के सबसे अमीर शख्स Jeff Bezos Jeffrey Preston Bezos मंगलवार को Zero Gravity क्षेत्र का सफर करके सुरक्षित वापिस लौट आये हैं। उन्होंने भारतीय समय अनुसार शाम 06:42 बजे तीन अन्य साथियों के साथ ब्लू शेपर्ड रॉकेट तथा स्पेस कैप्सूल की मदद से लगभग अंतरिक्ष यात्रा का आनंद लिया। उन्होंने लगभग 11 मिनट में 105 किलोमीटर की यात्रा की। बता दें कि इसके पहले 11 जुलाई को अंतरिक्ष यात्रा पर गये रिचर्ड ब्रैन्सन ने 86 किलोमीटर की दूरी तय की थी।

जैफ बेज़ोस ने मंगलवार को टेक्सास स्थित लांचिंग पैड से ब्लू ओरिजन के रीयूजेबल रॉकेट से उड़ान भरी। इस रॉकेट के शीर्ष पर स्पेस कैप्सूल को लगाया गया था जिसमें जैफ बेज़ोस सहित उनके भाई मार्क, 82 वर्षीय वैली फंक, 18 वर्षीय ओलिवर डेमेन भी शामिल थे। वैली फंक अंतरिक्ष यात्रा करने वाले सबसे उम्रदराज और ओलिवर सबसे युवा व्यक्ति बन चुके हैं।

जानिए किस तकनीक से बेज़ोस पहुंचे स्पेस में


ब्लू शेपर्ड रॉकेट ने स्पेस कैप्सूल के साथ उड़ान भरी 80 किमी की ऊंचाई पर पहुंच कर यह रॉकेट कैप्सूल से अलग होकर वापस धरातल की ओर लौटने लगा। बेज़ोस का कैप्सूल अब हवा तैर रहा था। कुछ मिनटों के बाद यह कैप्सूल कारमन लाइन को पार करके गैर-गुरूत्वीय क्षेत्र में पहुंचा। जहां यात्रियों ने भारहीनता को महसूस किया। कुछ समय इसी परिक्षेत्र में विचरण के बाद कैप्सूल कारमन लाइन पार करके वापस लौटा। जब स्पेस कैप्सूल 26 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वापस लौट रहा था। तभी तीन पैराशूट खुलते जिनकी मदद से स्पेस कैप्सूल टेक्सास के रेगिस्तान में सफल लैंडिंग करता है। इसी बीच रॉकेट भी अपना कार्य करके यथास्थान लौट चुका था।

06:42 – लांच पैड से कैप्सूल सहित रॉकेट ने उड़ान भरी।

06:46 – 80 किमी ऊंचाई पर रॉकेट और कैप्सूल अलग हुए।

06:50 – कैप्सूल ने समुद्र तल से 100 किमी ऊंचाई पर स्थित कारमन लाइन को पार किया।

06:53 – टेक्सास के रेगिस्तान में कैप्सूल की पैराशूट से सफल लैंडिंग।

कुछ देर मशक्कत के बाद जैफ बेज़ोस इस कैप्सूल से COW HAT पहन कर बाहर निकले।

इसके पहले जैफ बेज़ोस समेत अन्य यात्रियों को 48 घंटे की ट्रेनिंग से गुजरना पड़ा। साथ कर्मचारियों को भी 8-8 घंटे की ट्रेनिंग दी गई।

क्या हैं Blue Origin (what is Blue Origin)


Blue Origin, जैफ बेज़ोस की स्वयं की स्पैस कंपनी है। जो यात्रा सामग्री निर्माण के साथ साथ अब अंतरिक्ष भी करवायेगी। जैफ बेज़ोस की सफल यात्रा के बाद ब्लू ओरिजन ने टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है।

Space capsule क्या है


स्पेस कैप्सूल की स्वायत्त विमान है। मतलब इसे संचालित करने के लिए किसी भी पायलट की आवश्यकता नहीं होती है। यह पूरी तरह से आधुनिकतम साधनों से संचालित किया जाता है। इसमें छह यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होती है। बेज़ोस की यात्रा के दौरान केवल चार सीटें ही भरी गईं। कैप्सूल को इस तरीके से डिजाइन किया गया है ताकि जीरो ग्रेविटी को आसानी से महसूस किया जा सके।

संघर्षों से भरी Jeff Bezos की कहानी (Jeff Bezos net worth)


जैफ बेज़ोस शुरुआत में एक गैराज चलाते थे। बेज़ोस का फिदेल कास्त्रो के शासनकाल के दौरान क्यूबा से भागकर आया और अमेरिका में बस गया। जो बेज़ोस चार के तब ही उनके माता पिता का तलाक हो। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। बेज़ोस का लालन पालन उनके नाना के घर हुआ।

1994 में जैफ बेज़ोस ने अपनी नौकरी छोड़ Amazon नामक कंपनी की स्थापना की, जो कि बुक बेचने का कार्य करती थी। कुछ समय बाद जैफ बेज़ोस ने कंपनी को सार्वजनिक कर दिया। आज अमेजन शीर्ष कंपनियों में शुमार है। बेज़ोस 20,500 करोड़ की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स है।

affairssworld
affairssworld
Spread the love

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Top Diwali 2021 Gifts And Wishes In Hindi | दीवाली गिफ्ट 2021
    In ट्रेंडिंग न्यूज़
  • IRCTC Share Quarterly Results 2021 | आईआरसीटीसी शेयर तिमाही परिणाम 2021
    In ECONOMY
  • kgf 2 movie release date | kgf 2 cast | केजीएफ 2 मूवी रिलीज डेट
    In फिल्में
  • Top 5 Best Laptops Under 40000 | 40000 के अंदर आने वाले बेस्ट लैपटॉप
    In साइंस और टेक्नोलॉजी
  • सौर मंडल और उसके ग्रह की जानकारी | Saur Mandal Aur Uske Grah.
    In साइंस और टेक्नोलॉजी
  • Uniform Civil Code In Hindi | समान नागरिक संहिता
    In NEWS AND MEDIA
  • International Labour Day 2022 Theme, Date In Hindi
    In कर्रेंट अफेयर्स
  • Top 5 Upcoming Phones Under 20000 In India | भारत में आने वाले फ़ोन 20000 के अंदर
    In NEWS AND MEDIA
  • Tata Punch All Variants Price, Specifications in Hindi
    In ट्रेंडिंग न्यूज़
  • Mira bai Chanu Zero to Maybe Gold !!!
    In स्पोर्ट्स

Pages

  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY

FOLLOW US

©2022 AFFAIRS WORLD | Design: Newspaperly WordPress Theme