AFFAIRS WORLD

Every Information Is Here

Menu
  • HOME
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • कर्रेंट अफेयर्स
  • जीवनी
  • साइंस और टेक्नोलॉजी
  • फिल्में
  • स्पोर्ट्स
  • बिज़नेस टिप्स
  • भाषण और निबंध
Menu
how to buy smartphone on flipkart pay later

How to buy Smartphone On Flipkart Pay Later | फ्लिपकार्ट पे लेटर से फ़ोन कैसे लें

Posted on January 12, 2022January 12, 2022 by KAJAL PANDEY

Introduction(How to buy Smartphone On Flipkart pay later):-

नए साल की शुरुआत है तो बहुत सारे लोग वर्ष की नई शुरुआत के लिए नई वस्तुएं खरीद कर नये वर्ष का welcome करते हैं। लोग कुछ खास तथा जरूरतमंद वस्तुएं खरीदते हैं जैसे कि electronics वस्तुएं जो हर घरों मेंuse की जाती हैं। इन इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं में Android Phone की बिक्री सबसे ज्यादा होती है।

तो वहींबहुत सारे लोग कम बजट के कारण EMI पर Android phone purchase करते हैं।यदि आप भी इस वर्ष EMI पर online नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो चलिए आज हम बताते हैं कि फ्लिपकार्ट से आप कैसे online एक अच्छा SmartphoneEMI पर खरीद सकते हैं और इसी के साथ उन अच्छे फोन की list भी provide करेंगे जो कम EMI में available है अच्छे features के साथ और इन EMI को कैसे चुकाना है यह भी बताएंगे। तो आर्टिकल को अंत तक पढ़े हैं।

EMI पर प्रोडक्ट खरीदना यानी price का थोड़ा हिस्सा चुका कर उधारी पर खरीदारी करना। बाकी के बचे उधार पैसे आपको प्रति माह किश्त मेंचुकाने पड़ते हैं किंतु आप को मूल के साथ ब्याज भी चुकाना पड़ता है।

यह उनके लिए बेहतर है जो इकट्ठे पैसे देकर चीजें नहीं खरीद सकते हैं। इस तरह से चीजें खरीदना थोड़ा आसान भी है। आप थोड़े-थोड़े पैसे देकर एक निश्चित समय तक यह राशि का भुगतान कर सकते हैं।

How to buy Smartphone On Flipkart pay later (फ्लिपकार्ट पे लेटर से फ़ोन कैसे लें)-

Flipkart केpay later scheme के तहत जहां पहले ₹10000 की limit उपलब्ध थी वह अब बढ़ाकर ₹70000 सुनिश्चितकी गई है।customers को attract करने के लिए फ्लिपकार्ट कंपनी ने नई EMI Credit limit फैसिलिटी तय कर दी है।

इस स्कीम के तहत कंपनी अपने customers को buy now and pay later ऑप्शन प्रदान कर रही जिसमें ₹70000 तक की क्रेडिट लिमिट ऑफर कर रही जबकि पहले यहलिमिट केवल ₹10000 तक थी। रिपोर्ट के मुताबिक इस क्रेडिट राशि की अदायगी customer 12 महीने तक की समय सीमा या उससे कम 9 महीने, 6 महीने या 3 महीने के भीतर की अवधि तक कर सकते हैं।

इस सुविधा को लागू करने का उद्देश्य

Customers की खरीदारी की limit को बढ़ाने के उद्देश्य से यह फैसिलिटी शुरू की गई है जिससे customers को इस स्कीम के तहत जमकर खरीदारी करने का अवसर प्राप्त हो।

लाभ कैसे लें इस स्कीम का?

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपके पास फ्लिपकार्ट द्वारा दिए जा रहे सुपरकॉइन को इकट्ठा करना होता है जब आप के पास 200 सुपरकॉइन इकट्ठा हो जाये तो उसके बाद आप फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Flipkart से खरीदारी करने के दौरान आपको buy now and pay later EMI  के ऑप्शन का चुनाव करना होगा इसके लिए आपको दस्तावेज के तौर पर अपना आधार कार्ड नंबर तथा पैन कार्ड देना होगा। आधार से linkedफोन नंबर पर आपके पास OTP आएगी जिसेverify करकेअपनेBanks details को verify करना होगा।verification हो जाने के बाद आपको अपने EMI pay duration को सेलेक्ट करना होगा।

Flipkart के और भी EMI सुविधा पर Android phone कैसे लें?

अब तो EMI पर वस्तुएं खरीदना काफी आसान हो गया है price का एक चौथाई हिस्सा भुगतान करके आप तुरंत product  अपने घर ला सकते हैं।Smartphone वर्तमान समय की आवश्यकता बन चुका है इसलिए आय दिन फोन की खरीदारी होती है।

इसी कारण मार्केट में हर हफ्तेया महीनेमें नए-नए smartphones launchहोते हैं। किंतु बेहतरीन मोबाइल के दाम काफी ज्यादा होते हैं इसलिए बहुत सारे लोग किस्त पर फोन की खरीदारी करते हैं।

इसमें कंपनीज ने भी किस्तों पर ऑनलाइन तथा ऑफलाइन प्रोडक्ट की बिक्री कर लोगों कोAndroid Phone खरीदने में मदद करने का फैसला किया है। अब हर व्यक्ति आसानी से EMI पर Android Phone की खरीदारी कर सकता है। आप महंगे तथा best phone EMI पर आसानी से खरीद सकते हैं।

Flipkart से किश्त पर Phone खरीदारी के निम्न चरण :

  • Phone purchase करने के लिए आपको फ्लिपकार्ट की साइट को अपने डिवाइस से access करना होगा।
  • Flipkart site open हो जाने के बाद आपको अपना पसंदीदा Android phone search करना है,जिस भी कंपनी/ब्रांड का फोन आपको लेना हो उसे select कर लीजिए।
  • प्रोडक्ट के पेज को scroll करने पर आपको EMI option दिखेगा जिसमें आपको view plans option को क्लिक कर देना है।
  • EMI option को choose कर आपको यह EMI plan की समीक्षा करनी है।
  • अगर आपको कोईAndroid phone पसंद आया और आप उसे buy करना चाहते हैं तो आपको buy optionपर click कर देना है।
  • Click कर देने के बाद आपको login option प्रदर्शित होगा जिस पर आपको अपने ईमेल आईडी या फोन नंबर से login कर अकाउंट create कर लेना है।
  • इसके बाद आपको login कर लेना है
  • अब आपके सामने address का option भी प्रदर्शित होगा। इस option को क्लिक कर आपको अपना वहaddress डालना है जहां आपको अपना एंड्राइड फोन डिलीवर करवाना है।
  • अब Continue पर क्लिक कर लेना है।
  • Next stepमें आपको पेमेंट ऑप्शन का चुनाव करना है। इसमें कुछ options मौजूद होंगे जैसेcredit card all banks और Bajaj Finserv Card के options आदि।
  • आपको जो payment method पसंद आए उसे click कर लेना है।
  • अब आपकोselected card केEMI से संबंधित कुछ जानकारी मिलेगी इस जानकारी में बताया जाएगा कि आपको कितने रुपयों का भुगतान तथा कितने महीने की EMI सुनिश्चित करना है आपको उसका चुनाव कर लेना है तथा continue बटन पर click कर लेना है।
  • अब आपको अपने कार्ड की details को भर देना है. इन details में card number, CVV, expiry date आदि शामिल होगा।
  • Details भर देने के बाद आपको continue को क्लिक कर लेना है।
  • Finallyआपका order complete हो जाएगा।

इस प्रकार इन easy steps से आप फ्लिपकार्ट से EMI पर अपना पसंदीदा मोबाइल घर बैठे मंगवा सकते हैं।

फ़ोन EMI पर लेने से पहले जान ले EMI के बारे में –

EMI किसे कहते हैं तथा इसका full form क्या है?

EMI का पूर्ण रुप Equated Monthly Installment है जिसे हिंदी भाषा में मासिक किस्त कहते हैं। सरल भाषा में कहें तो यह एक प्रकार का लोन होता है जिसका भुगतान मासिक तौर पर किया जाता है। यह मासिक किस्तों का भुगतान EMI कहलाता है। इस प्रकार किसी सामान को खरीदने यालोन चुकाने पर जो समान मासिक किस्तों का भुगतान किया जाता है उसे EMI कहते हैं।

EMI सबसे Popular payment options में से एक है क्योंकि इसमें customers के द्वारा किए जाने वाले पेमेंट को एक सीमित timeline के लिए कुल payments को भिन्न टुकड़ों में बांट दिया जाता है। इस सुविधा से customers को financialबोझ का सामना नहीं करना पड़ता और वे धीरे-धीरे आराम से भुगतान कर सकते हैं।

कुछ समय पहले तक EMI ऑफर क्रेडिट कार्ड पर ही दिए जाते थे जिसका इस्तेमाल भारत में बहुत ही कम लोगों द्वारा किया जाता है। ऐसे में बहुत सारे लोग अपने पसंदीदा products खरीदने में असमर्थ रहते हैं।

किंतु फ्लिपकार्ट इसमें बदलाव करने के लिए प्रयासरत है और यही वजह है कि ई-टेलर द्वारा डेबिट कार्ड के साथ भी EMI के जरिए payment करने की सर्विस की पेशकश की गई है। फ्लिपकार्ट के अनुसार, इस सर्विस का लाभ लेने के लिए customers को अपने अकाउंट में minimum balance amount रखने की आवश्यकता नहीं पड़ती और इसके अलावा उन्हें कोई documentation या processing फीस भी नहीं चुकानी पड़ती।

EMI पर फोन कैसे ले सकते हैं?

किस्त पर आप दो तरह से एंड्रॉयड फोन खरीद सकते हैं एक तो है online तरीका दूसरा है offlineतरीका यानी दुकान से।

Online; यदि आप ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं तो आप Amazon तथा Flipkart जैसी विश्वसनीय वेबसाइट से प्रोडक्ट order कर सकते हैं। Flipkart पर order करने की सारी details आर्टिकल में उपलब्ध है जिसके सहायता से आप EMI पर  बिना परेशानी के एंड्रॉयड फोन ले सकते हैं।

Offline; आप अपने नजदीकी दुकान से भी आसानी से किस्त पर मोबाइल फोन खरीद सकते हैं जिसके लिए आपको कुछ आवश्यकdocuments तथा पैसे जमा करने होंगे।

Flipkart के विषय में कुछ सामान्य जानकारी:-

Flipkart, यह एक इंडियन ई-कॉमर्स कंपनी है जिसे वर्ष 2007 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के स्नातक बिनि बंसल तथा सचिन बंसल द्वारा स्थापित किया गया था। शुरुआत में यह कंपनी books की ऑनलाइन खरीद तथा बिक्री करने के लिए बनाई गई थी किंतु अब यह वेबसाइट के जरिए इलेक्ट्रॉनिक्स तथा अन्य वस्तुओं की बिक्री करती है।

फ्लिपकार्ट एक व्यावसायिक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट चलाती है जो विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट सेल करती है। फ्लिपकार्ट पर क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, गिफ्ट वाउचर तथा सुपुर्दगी पर नकद अदायगी यानीcash on deliveryके जरिए भुगतान किए जाने का विकल्प उपलब्ध है।

Flipkart उन शुमार websites में से एक में ऑनलाइन products की selling करती हैं।

इसे भी पढ़ें – REALME GT 2 SPECIFICATION IN HINDI

Online Android Phone खरीदते वक्त कुछ ध्यान योग्य बातें ;-

अगर आप Flipkart से EMI पर फोन खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए आपको कुछ मानदंडों के आधार पर खरीदारी करनी चाहिए ;

Phone का बजट :- आपको better priceपर better product का चुनाव करना चाहिए। यह ध्यान रहे कि दाम के हिसाब से सामान भी रहे।

Features & Quality :- यदि आप एंड्रॉयड फोन ऑनलाइन खरीद रहे हैं तो आपको मोबाइल के फीचर्स व क्वालिटी के बारे में जान लेना बेहद आवश्यक है। ऐसी सारी डिटेल्स प्रोडक्ट के नीचे दी गई होती हैं। जैसे RAM, ROM, battery etc.

EMI चुकाने का duration :- अगर आप EMI पर ऑनलाइन मोबाइल खरीद रहे हैं तो आपको अपनी सुविधा के आधार पर EMIPlan का चयन करना चाहिए।

किश्त का बंटवारा :- आप प्रतिमाह कितना चुका सकते हैं इसका चुनाव करने के लिए आपको सबसे कम प्रतिमाह पेमेंट को चुनना होगा।

Operating System :-Mobile phone खरीदते समय उसके Operating system की समीक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

Battery Charging system :-बैटरी बैकअप एक महत्वपूर्ण feature होता है एंड्रॉयड फोन के लिए। क्योंकि जल्दी charging उतरना एक बड़ी समस्या बन जाती है तो आप मोबाइल खरीदते वक्त उसके batteryfeatures जरूर देख लेंकि बैटरी चार्ज होने में तथा charging उतरने में कितना समय लेती है।

Reviews & Rating :- बहुत सारे लोग ऑनलाइन चीजें खरीदने के बाद उस product का review देते हैं और rating प्रदान करते हैं। इससे आपको उन products को ढूंढने में मदद मिलती है जो best है।

Top Android Phone on Flipkart

  • Infinix Note 10 Pro (95° Black, 256 GB) (8 GB RAM)

Price- 16,999rs

EMI Cost- 581rs/month

Rating- 4.2 out of 5

  • SAMSUNG Galaxy F42 5G (Matte Black, 128 GB) (6 GB RAM)

Price- 20,999rs

EMI Cost- 3500rs/month

Rating- 4.1 out of 5

  • Mi 11 Lite ( Viny I Black, 128 GB) (8 GB RAM)

Price- 23,999rs

EMI Cost- 821rs/ month

Rating- 4.2 out of 5

  • Realme GT Master Edition (Cosmos Black, 128 GB) (6GB RAM)

Price- 25,999rs

EMI Cost- 889rs/month

Rating- 4.3 out of 5

  • vivo V21 5G (Sunset Dazzle, 128 GB) (8 GB RAM)

Price- 29,990rs

EMI Cost- 3,333rs/month

Rating- 4.3 out of 5

  • APPLE iPhone SE (Black, red or white, 64 GB)

Price- 30,499rs

EMI Cost- 1,043rs/m

Rating- 4.5 out of 5

Conclusion:- इस आर्टिकल के जरिए हमने आपको फ्लिपकार्ट से How to buy Smartphone On Flipkart pay later और EMI पर एंड्राइड फोन कैसे खरीदें हिंदी में पूरी जानकारी देने का प्रयास किया है। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई तो इस पोस्ट को अपने फेसबुक, व्हाट्सएपतथा इंस्टाग्राम ID पर अपने दोस्तों के साथ साझा करें और ऐसी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

How to buy Smartphone On Flipkart pay later | फ्लिपकार्ट पे लेटर से फ़ोन कैसे लें पर दी गयी जानकारी कैसी लगी अपनी राय जरूर व्यक्त करें।

इसे भी पढ़ें – 2022 में कौन सा व्यवसाय करें

KAJAL PANDEY
KAJAL PANDEY
Spread the love

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • How can college students earn money Online with study | पढाई के साथ कॉलेज स्टूडेंट्स पैसे कैसे कमाए
    In NEWS AND MEDIA
  • Zika Virus in India-2021
    In NEWS AND MEDIA
  • Article 370 Establishment to Complete Removal
    In NEWS AND MEDIA, ट्रेंडिंग न्यूज़
  • Kigali-Amendment-in-indiaकिगाली समझौता क्या है | India decided to ratify the Kigali Amendment in India
    In कर्रेंट अफेयर्स
  • Biography of Jayalalitha in Hindi: A great leader| जयललिता की जीवनी
    In NEWS AND MEDIA
  • 83 Movie Review In Hindi | 83 मूवी का रिव्यु
    In फिल्में
  • Third Wave Of Corona Virus in India | कोरोना वायरस की तीसरी लहर – जानिये कितनी खतरनाक है
    In ट्रेंडिंग न्यूज़
  • R N KAO – Gentleman Spymaster
    In जीवनी
  • MBBS Full Form In Hindi And English | MBBS का फुल फॉर्म क्या है
    In साइंस और टेक्नोलॉजी
  • Supreme court decision on creamy layer obcSupreme court decision on creamy layer obc । क्या है कोर्ट का फैसला हरियाणा के क्रीमी और नॉन क्रीमी ओबीसी पर फैसला ।
    In ट्रेंडिंग न्यूज़

Pages

  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY

FOLLOW US

©2022 AFFAIRS WORLD | Design: Newspaperly WordPress Theme