जानिए क्यों चर्चा में है -(Gamma Ray Burst 200826A)

Gamma Ray Burst in Hindi—- हाल ही में राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन (NASA) के वैज्ञानिक समूह, ने फर्मी गामा-किरण स्पेस टेलीस्कोप के माध्यम से उच्च-ऊर्जा विकिरण के शक्तिशाली विस्फोट का पता लगाया है जिसे गामा-किरण विस्फोट (Gamma-Ray Bursts- GRB) के रूप में भी जाना जाता है जिसका विस्फोट काल लगभग एक सेकंड तक था।
इस घटना के बाद इसी तारीख के अनुसार इसका नाम GRB 200826A रखा गया, जो कि 26 अगस्त, 2020 है।
यह ब्रह्मांड की अब तक की सबसे शक्तिशाली घटना मानी जा रही है, जिसका पता लगाने में अरबों प्रकाश-वर्ष लगते हैं। एक प्रकाश वर्ष दूरी में पृथ्वी एक वर्ष या 9.5 ट्रिलियन किलोमीटर यात्रा कर सकती है। Gamma Ray Burst in Hindi
क्या हैं पूरा घटनाक्रम?
यह केवल 0.65 सेकंड तक चलने वाले उच्च-ऊर्जा उत्सर्जित करने वाला एक तीव्र विस्फोट था।
ब्रह्मांड में लंबे समय तक यात्रा करने के बाद फर्मी के गामा-रे बर्स्ट मॉनीटर (Fermi’s Gamma-ray Burst Monitor) द्वारा इस घटना का पता लगाया गया। यह GRB बहुत तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा था।
एक विशाल तारे की मृत्यु के बाद यह सबसे छोटा गामा-रे विस्फोट माना जा रहा है। Gamma Ray Burst in Hindi
LARGE GRB क्या हैं?
ये वह बड़े सितारे हैं जो मृत्यु के समय लंबे समय तक विस्फोट करतें हैं। जब इन तारों का ईंधन समाप्त होने लगता है, तो उसका कोर या मुख्य हिस्सा नष्ट होने लगता है और यह ब्लैक होल (Black Hole) में तब्दील होने लगता है।
ब्लैक होल्स में गुरुत्व बल इतना अधिक होता है कि यहाँ से प्रकाश का पारगमन नहीं होता।
खगोलविदों को GRB का पता तब ही लगता है जब इनमें से प्रवाह सीधे पृथ्वी की ओर बढ़ने लगता है। विस्फोट के बाद तारे की प्रत्येक धारा से उच्च ताप निकलता है। Gamma Ray Burst in Hindi
SHORT GRB क्या है?
लघु GRB दो संघटकों के विच्छेद से बनते हैं। जैसे न्यूट्रॉन तारे टूटने के विघटन के दौरान इनका निर्माण हो सकता है। ब्रह्मांड में विचरण के दौरान अक्सर कई ग्रह टूट जाते हैं।
GRB 200826A का महत्त्व:(Gamma Ray Burst in Hindi)
इस खोज से गामा-किरणों के विस्फोट से संबंधित लंबे समय से चले आ रहे रहस्यों को सुलझाने में मदद मिलेगी। साथ ही यह अध्ययन संख्या घनत्व को पुनःपरिभाषित करने में मदद करेगा।
इस शोधकर्ता समूह में आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्ज़र्वेशनल साइंसेज़ (ARIES), पुणे स्थित द इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स (IUCAA), नेशनल सेंटर फॉर रेडियो एस्ट्रोफिजिक्स – टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, (NCRA) तथा आईआईटी मुंबई कई भारतीय वैज्ञानिकों ने भी हिस्सा लिया।
फर्मी गामा-रे स्पेस टेलीस्कोप क्या है?
पहले इस टेलीस्कोप को इसे गामा-रे लार्ज एरिया स्पेस टेलीस्कोप (GLAST) कहा जाता है, यह एक अंतरिक्ष वेधशाला है जिसका उपयोग पृथ्वी की निचली कक्षा से गामा-किरणों संबंधी खगोलीय अवलोकन के लिये किया जाता है।
इसे जून 2008 में लॉन्च किया गया। इतालवी-अमेरिकी वैज्ञानिक एनरिको फर्मी को समर्पित करते हुए इसका नाम रखा गया। जिन्होंने उच्च-ऊर्जा भौतिकी में अग्रणी काम किया था।Gamma Ray Burst in Hindi
क्या होता GRB के पृथ्वी से टकराव के परिणाम?
पृथ्वी से गामा किरणों के टकराने से परमाणु विस्फोट तथा रेडियोधर्मी तत्वों के प्रसार का खतरा बढ़ जाता है। गामा किरणें इतनी ऊर्जावान होती हैं कि वे पृथ्वी पर जीवन के लिये खतरा पैदा कर सकती हैं।
हालांकि पृथ्वी का वायुमंडल गामा किरणों को अवशोषित कर इन्हें निष्क्रिय बना देता है। इसीलिए पृथ्वी का वायुमंडल सुरक्षात्मक आवरण माना जाता है।
आशा करता हु के बारे में दी गयी जानकारी Gamma Ray Burst in Hindii काफी पसंद आयी होगी, अगर आपको हमारा ये पोस्ट पसंद आया है तो कृपया शेयर करें ताकि ये जानकारी अन्य लोगो तक पहुंच सके।
इसे भी पढ़े – KAMALPREET KAUR OLYMPIC 2021